शाहिद अंसारी
मुंबई:अवैध निर्माण करने वालों ने हमला कर दिया जिसके बाद बीएमसी अधिकारी नवघरे और मालेकर ने स्थानी पुलिस थाने भाईखला में 2 लोगों के खिलाफ़ मारपीट और सरकारी काम मे दखल देने का मामला दर्ज करवाया है।दरअसल मज़गावं सेलटैक्स कार्यालय के पास मौजूद होटल साई सागर में पिछले कई महीनों से अवैध कार्य चल रहा था जिसको लेकर बिल्डिंग के सोसायटी ने स्थानी बीएमसी ई-वार्ड में शिकायत दर्ज कराई थी। बिल्डिंग सोसायटी के सेक्रेटरी हिफ़जुर्रहमान अंसारी ने बताया कि हमने डॉक्टर नन्द कुमार वाडे जिनकी पत्नी का इस होटल पर मालिकाना हक है उन्हें अवैध कार्य को लेकर काल किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और कुछ गुंडों को हमारे कार्यालय में भेज कर धमकी दिलाी ताकि वह डरवा धमका कर अवैध कार्य करते रहें जो कि सीसीटीवी में कैद हो चुका है हम उसे पुलिस को दे कर उनपर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।बीएमसी अधिकारी सतीश मालेकर ने बताया कि हमने अवैध निर्माण पर तोड़क कार्रवाई की जिसके बाद डॉक्टर नन्द कुमार वाडे के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और तोड़क कार्रवाई करने के लिए मना किया जिसके बाद हमने अपना मेडिकल करवा कर स्थानी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।डॉक्टर नन्द कुमार वाडे बीएमसी गोरेगावं सिद्धार्थ हास्पिटल में मेडिकल ऑफीसर के ओहदे पर तैनात हैं।
इस बारे में भाईखला सीनियर पीआई अविनाश शिंगटे ने बताय कि हमने इस मामले में डॉक्टर नन्द कुमार वाडे के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर डॉक्टर नंन्द कुमार वाडे से भी पूछताछ करने के बाद उनके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
Post View : 3































