
ठाकुर नाम का बीएमसी कर्मचारी दाहिने हाथ में पैसे लेते हुए
शाहिद अंसारी
मुंबई: ऑक्ट्रॉय के नाम पर टोल नाकों पर जमकर लूटमार चालू है मुबंई में दाखिल होने के लिए मुलुंड दहिसर और वाशी टोल नाकों पर ऑक्ट्रॉय माफिया सरेआम अपनी जेबें भरते नज़र आते हैं हालांकि इनकी शिकायत भी की जाती है लेकिन सरकारी कर्माचारियों पर कार्रवाई नहीं हो पाती।
Bombay Leaks के हाथ लगी एक ऐसी वीडियो जिसमें टोल नाके पर मौजूद बीएमसी कर्मचारी ऑक्ट्रॉय के नाम पर एक शख्स को पहले 30000 रूपए जुर्माना भरने के लिए कहते हैं लेकिन वही लोग बाद में 10000 रूपए लेकर मामले को रफ़ा दफ़ा कर देते हैं मरता क्या न करता टैक्सी चालक ने जान छुड़ाने के लिए किसी तरह से यह रूपए उन्हें दे दिए लेकिन वसूली की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल साइट पर जमकर देखी जारही।
घटना 8 मार्च की है जब एक टैक्सी चालक अपनी टैक्सी से वाशी टोलनाका क्रॉस कर मुंबई में दाखिल हो रहा था टैक्सी में कुछ सामान रखे होने की वजह से पहले से घात लगाए बैठे बीएमसी कर्मचारियों ने टैक्सी को रोका पहले तो कार्रवाई के नाम पर डरवाना शुरू किया इस दौरान बीएमसी के 2 कर्मचारी जिनके नाम कांबले और ठाकुर हैं उन्होंने 10000 रूपए की मांग की वीडियो में साफ़ सुनाई और दिखाई दे रहा है कि टैक्सी चालक ने 7000 रूपए तक देने की बात की लेकिन 7000 सुनते ही बीएमसी की गाड़ी में मौजूद ड्राइवर ठाकुर ने कहा कि इसकी गाड़ी और सामान सब रख लो।टैक्सी वाले ने बात 9000 तक की लेकिन गाड़ी में मौजूद ठाकुर नाम के बीएमसी कर्मचारी ने कहा कि “ जितना बोला गया उतना दे ” उनके मुताबिक 9500 रूपए देना है।टैक्सी वाले ने 7000 रूपए दे दिए उसके बाद वापस अपनी टैक्सी के पास आता है और उसे 2500 रूपए फिर ले जा कर देता है।जवाब में ठाकुर नाम के इस बीएमसी कर्मचारी ने कहा कि “ सुन सेक्युरिटी वाले को भी 500 दे देना नहीं तो वह छोड़ेगा नहीं।” टैक्सी वाले ने कहा कि “ आपको जो दिया है उसी में से दे दो ” लेकिन उसने पैसे रख लिए और कहा कि सेक्युरिटी वाले को बोलना कि 2000 रूपए दिया।टैक्सी वाला वापस आता है और सेक्युरिटी के लिए तैनात बीएमसी कर्मचारी ने कहा “ पहले 500 रूपए निकाल फिर मेरा नंबर लिख ” बीएमसी की तरफ़ से सुरक्षा के लिए तैनात व्यक्ति का नाम कांबले है जिसका मुबाइल नंबर टैक्सी वाले ने लिया है ताकि आगे भी किसी तरह की वसूली करने में वह मदद करेगा।सेक्युरिटी गार्ड ने बोला अगली बार इस तरह की तोड़ पानी (रिश्वत) करने के लिए इधर ही रुकना और अगली बार सस्ते में काम हो जाएगा।
मुंबई में दाखिल होने के लिए बनाए गए इस तरह टोल नाकों पर वसूली का यह गोरख धंधा अपनी चरम सीमा पर है ऑक्ट्रॉय के नाम पर वसूले गए करोड़ों रूपए बीएमसी में जमां होने के बजाए टोल पर मौजूद बीएमसी अधिकारियों और कर्मचारियों की जेब में चला जाता है और इस वजह से बीएमसी को राज़ाना लाखों रूपए की चपत उनके खुद के कर्माचारी लगाते हैं जो टोल नाके पर तैनात रहते हैं।हमने इस बारे में वाशी टोल नाका पर बीएमसी की और से नियुक्त किए गए बीएमसी अधिकारी एल कन्नौजिया से बात कर मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश की जिसके बाद कन्नौजिया ने कहा कि हम इस मामले में वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ़ कार्रवाई करेंगे और उनकी रिपोर्ट भेजेंगे।अब वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई किस हद तक होगी यह देखने वाली बात होगी।
वीडियों देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://youtu.be/tj-o_4Havdk
Post View : 20































