
संजय खेडकर
शाहिद अंसारी
मुंबई:पांच हजार रुपए का रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र गृह विभाग के डिप्यूटी सेक्रेटरी को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार सेक्रेटरी का नाम संजय खेडकर है।एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी ) के अनुसार संजय खेडकर महाराष्ट्र गृह मंत्रालय में वतौर डिप्यूटी सेक्रेटरी के पद तैनात है ।उन्होंने महाराष्ट्र में रहने वाले एक युवक जिसने 2014 में पुलिस भर्ती में हवलदार पद के लिए सेलेक्ट हुआ था।लेकिन उसके उपर धारा 325 का एक केस दर्ज था जिसके चलते उसने उस नौकरी नही ज्वाईवन कर पाया था ।जिस केस में अब वह बरी हो गया।जिसक बाद उसने गृह मंत्रालय में डिप्यूटी सेक्रेटरी संजय खेडकर से सम्पर्क किया तो उन्होने नौकरी ज्वाईन करने के बदले में युवक से 10 हजार रुपए की मांग किया।जिस रिश्वत को युवक नही देना चाहता था।लेकिन उसे इतन मजबूर कर दिया गया कि वह 10 हजार का रिश्वत देने के लिए तैयार हो गया।इसी बीच उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी से कर दिया था।गुरुवार को संजय खेडकर युवक से मंत्रालय से बाहर निकल कर गेट पर दस हजार में पांच हजार का रिश्वत ले ही रहे थे।गेट के पास पहले से ही खडे एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने खेडकर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब हो कि इसके पहले मंत्रालय से कैबिनेट मंत्री के नीजी पीए गजानन पाटिल को रिश्वत लेने के आरोप में खडे एंटी करप्शन ब्यूरो गिऱफ्तार कर चुकी है।
Post View : 3































