
कुमार केतकर वरिष्ठ पत्रकार
Bombay Leaks Desk
मुंबई:आज़ाद मैदान दंगों के आरोपी मुईन मियां के समर्थकों के ज़रिए अब तक कई जगहों पर मामला दर्ज किया जा चुका है और यह मामला दर्ज करवाने का मकसद यही है कि लोगों को गुमराह कर शाहिद अंसारी के ज़रिए जिस तरह से मुईन मियां के घपले को बेनकाब किया गया उस से रोका जासके।लेकिन मुंबई समेत महाराष्ट्र भर के पत्रकार इस मामले में एकता दिखाते हुए मुईन मियां के समर्थकों के ज़रिए जिस तरह से झूटे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं उसका विरोध कर रहे हैं।पुलिस के ज़रिए जिस तरह से झूटे मामले दर्ज किए जा रहे हैं उसको लेकर पत्रकारों ने मुंबई पुलिस कमिश्नर दत्ता पड़सलगीकर और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णविस से मुलाकात कर मामले की सच्चाई बताई और यह भी बताया कि किस तरह से पुलिस के ज़रिए झूटे मामले दर्ज कर पत्रकारों का आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है।इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर और राज्य के मुख्यमंत्री ने पूरा सहयोग करने की बात कही है और पुलिस के ज़रिए किसी भी तरह की तकलीफ़ न दिए जाने का आशवासन दिया।
शाहिद अंसारी के खिलाफ़ दर्ज मामले को लेकर राज्य भर में विरोध के स्वर गूंज रहे हैं।वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर ने मामले की निन्दा की है और कहा कि ऐसा लग रहा है जो अथार्टी हैं वह दबाव में काम कर रही हैं जबकि इसमें पूरी तरह से जांच होनी चाहिए फिर किसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए इस तरह मामला दर्ज करने से गलत फहमियां पैदा होती हैं।वहीं पत्रकार धरमेंद्र जोरे ने कहा कि मुईन मियां के समर्थकों के ज़रिए करवाई गई FIR सरासार गलत है FIR ऐसे नही हो सकता प्रेस क्लब अपने मेम्बर के लिये न्याय कि मांग करता है।इंडियन एक्सप्रेस,इंडियन पोस्ट,मिड्डे जैसी जगहों पर 35 साल तक पत्रकारिता करने वाले और लेक्चरर वरिष्ठ पत्रकार अभय मोकाक्षी का कहना है कि शाहिद अंसारी पर दर्ज किया गया मामला सरासर गलत है और यह सच्ची और नेक पत्रकारिता पर हमला है।इस तरह पत्रकारिता का दमन करने कि कोशिश कि जा रही है लेकिन शाहिद अंसारी जैसे सच्चे पत्रकार ऐसी करतुतों से डरने वाले नही हैं न इस तरह पत्रकारिता कि आवाज दब सकती है।जिन लोगों को शाहिद अंसारी के रिपोर्ट पर आपत्ती है वह पहले सच्चाई जानलें मैं शाहिद अंसारी के साथ हूँ।न्युज़ 24 में कार्यरत इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शाहिद अंसारी निर्भीक पत्रकार हैं और उन्होंने समाज के हित में स्टोरी लिखी है पब्लिक प्रॉपर्टी बचाने की कोशिश की है पुलिस ने शाहिद पर जिन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है वो गलत है अगर किसी को शाहिद के लेख से आपत्ति थी तो वो मानहानि का मुकदमा कर सकता था लेकिन शाहिद पर जगह-जगह केस दर्ज होना पुलिस के काम करने के तरीके पर सवालिया निशान लगा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार गुरबीर सिंह ने कहा कि हमने इस मामले की पहले भी निंदा की है जिसमें मुईन मियां के समर्थकों के ज़रिए शाहिद अंसारी पर मामला दर्ज किया गया है।प्रेस कल्ब की तरफ से सीपी मुंबई से बात की गई जिसके बाद उन्होंने पुलिस की तरफ से उत्पीड़न और गिरफ्तार न करने का आशवासन दिया है हम शाहिद के साथ हैं और ज़रूरत पड़ने पर सड़कों पर भी उतरेंगे।वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश राघवन ने कहा कि खबर लिखने वाले को इस तरह मत शूट करो उसकी सेवा निस्वार्थ है मैं शाहिद अंसारी को जानता हूं हमारे भ्रष्ट सिस्टम की वजह से शाहिद अंसारी और पत्रकार बिरादरी को सच बोलने के लिए सज़ा देने की कोशिश की जाती है।वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत सानभोर का कहना है कि सच कहने कि कीमत पत्रकार हमेशा चुकाते आए हैं युवा पत्रकार शाहिद भी यही काम करता है।पत्रकारिता करने वाले हम सब पत्रकार शाहिद के साथ आखिर दम तक लड़ते रहेंगें।इंडिया टीवी के पत्रकार इक़बाल ममदानी ने कहा कि मामला गलत दर्ज किया गया है पत्रकार को अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है। अगर उनको लगता है कि खबर गलत है या उनके खिलाफ है वह मानहानि का दावा कर सकते थे अदालत का दरवाजा खटखटा सकते थे। मोईन मिया एक जिम्मेदार इंसान है उन्हें पहले लीगल की जानकारी लेनी चाहिए थी।न्युज़ 24 के ब्युरो चीफ़ विनोद जगदाले ने कहा कि शाहिद अंसारी ने घोटाले की ख़बर को उजागर कर सच सामने लाया लेकिन सच हमेशा कड़वा होता है जो जमीन हड़पने वाले निगल नहीं पाए और सच को सामने लाने वाले को इसकी क़ीमत चुकानी पड़ी।पहले यह गाव और देहातो में काम करने वाले पत्रकार भाईयों के साथ होता था लेकिन आज शहर में हो रहा है,इस बात से साफ़ है कि पत्रकार सुरक्षित नहीं है।हम इस तरह की हरकत की घोर निन्दा करते हैं और शाहिद के साथ हैं।एन.डी.टीवी के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह का कहना है कि सत्य के रास्ते में ऐसी बाधाएं आती रहती हैं पत्रकार समाज का प्रहरी होता है इसलिये विचलित हुये बिना ईमानदारी से पत्रकारिता धर्म निभाते रहो।अंजुमन वाले क्यों चुप हैं उन्हें अब खुलकर समर्थन में आना चाहिए।समाज के जो भी सुधारवादी लोग हैं उन्हें खुलकर समर्थन देना चाहिये।और इस मामले की बाक़ायदा प्रेस कांफ्रेंस लेकर मामले को उजागर करना चाहिए।साहार से अशरफ कलीम का कहना है कि आज के दौर में बेबाक कहना और लिखना पत्रकारों के लिए मुश्किल खड़ी करता है फिर भी सच पर परदा डालना यह पत्रकारों की फितरत और खून मे नहीं होता जिसकी कदर करनी चाहिए जो सच्चाई को दबाने के लिए अपनी ताक़त का इस्तेमाल करते हैं।शाहिद साहब आप पूरी ताकत से मुकाबला करो मैं खुद और पूरी पत्रकार बिरादरी आपके साथ है सच को झुटलाया जा सकता है हराया नहीं जा सकता।एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार प्रसाद काथे ने कहा कि अंसारी पर मामला दर्ज होना यह चिंता का विषय है साथ में सोशल साइट्स पर दिस तरह से 51000 का इनाम और मैसेज वायरल करना यह बेहद खतरनाक है इस से अंसारी ही नहीं हमारी पूरी पत्रकार बिरादरी की समाजिक सुरक्षा पर आंच आई है जिसका हम डटकर मुक़ाबला करेंगे।इस तरह से पत्रकारों के हौसले पस्त नहीं किए जा सकते।क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि शाहिद ने जो खबर छापी है वह बिना सुबूत के नही छपी अंसारी के पास पुख्ता सुबूत हैं जिसे मुईन मियां या उनके समर्थक झुटलाने की लाख कोशिश कर लें लेकिन यह संभव नहीं है।वरिष्ठ पत्रकार जतिन देसाई ने कहा कि शाहिद अंसारी के खिलाफ़ दर्ज हुए मामले यह साबित करते हैं कि पुलिस,अंडरवर्ल्ड यह किस तरह से पत्रकारों के खिलाफ़ आम आदमी के खिलाफ़ सरगरम हैं।शाहिद अंसारी के साथ हुई इस वारदात ने स चेहरे को फिर से बेनकाब किया है जो खाकी के लेबादा ओढ़ कर इस तरह के लोगों का समर्थन कर झूटे मामले दर्ज करते हैं।इससे किसी भी पत्रकार के हौसले पस्त नहीं किए जा सकते शाहिद अंसारी के साथ पूरी पत्रकार बिरादरी है और हम इसका विरोध करते हैं।आजतक के डिप्टी एडिटर कमलेश सुतार ने कहा कि हमारी पूरी बिरादरी शाहिद के साथ है हमें पूरा भरोसा है कि जिस तरह से शाहिद पर मामला दर्ज करवाया गया वह झूटा है और शाहिद को उसमें न्याय मिलेगा हमे मुख्यमंत्री ने आशवासन दिया है।सामना के पत्रकार अजय सिंह ने कहा कि अंसारी ने एक पत्रकार का फ़र्ज़ अदा किया है उन्होंने वही लिखा है जो सच्चाई है।मुईन मियां के कबजे की खबर हवा हवाई नहीं बल्कि पुरे प्रूफ के साथ लिखी गई है।शाहिद के खिलाफ हुई साज़िश का मैं विरोध करता हूँ और पूरी तरह से उनके साथ हूँ। सारी पत्रकार बिरादरी उनके के साथ है।इस मामले में पत्रकार विलास अठौले,प्रसाद काथे,राजिक खान समेत सारे पत्रकार शाहिद अंसारी के समर्थन में उतर चुके हैं।
Post View : 17





























