बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट माँ बेटी को लगभग 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि दोनों माँ बेटी हेरोइन को मुंबई ल रही थी।
जानकारी के अनुसार दोनों माँ बेटी बरामद हुए नशीले पदार्थ को जोहानिसबर्ग के रास्ते मुंबई लाई थी।माँ बेटी के पास से बरामद हुई हेरोइन की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है।कस्टम विभाग की इसे अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही के तौर पर देखा जा रहा है।इससे पहले भी डीआरआई द्वारा गुजरात पोर्ट पर 3 हजार किलो हेरोइन बरामद की थी।
मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी करती दोनों माँ बेटी दोहा से वाया जोहानिसबर्ग मुंबई उतरी थी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दोनों माँ बेटी भारत में कैंसर के ईलाज की बात बताकर मुंबई आई थी। तस्कर म बेटी ने हेरोइन को अपने ट्रॉली बैग में छिपाया हुआ था।
इससे पहले गुजरात पोर्ट पर भी डीआरआई की कार्यवाही के दौरान दो कंटेनरों की जांच के दौरान लगभग 3 हजार किलो के आस पास की हेरोइन जब्त की गई थी। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ कुछ अफगान नागरिकों की भी जांच की हुई थी।
मुंबई कस्टम के अनुसार दोनों तस्कर बेटी से भारत में हेरोइन पहुचाने पर 5 हजार डॉलर प्रति ट्रिप का वादा हुआ था।कस्टम विभाग ने दोनों माँ बेटी को कोर्ट में पेश किया,जहां से दोनों को 5 अक्टूबर तक की न्यायिक कस्टडी का आदेश हुआ है।
Post View : 62741