बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
दिल्ली मेट्रो से लेकर भारतीय ट्रेन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं। ताजा वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन से जुड़ा है। मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं झगड़ती दिख रहीं हैं। इस बीच आसपास मौजूद महिलाएं उन्हें छुड़ाने का भरसक प्रयास कर रही हैं।वीडियो में खचाखच भरी ट्रेन में अचानक किसी बात को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ जाती हैं। देर तक बहसबाजी करने के बाद दोनों हाथापाई पर उतर आईं।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए मुंबई लोकल के इस वीडियो में खचाखच भरी ट्रेन में अचानक किसी बात को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गई हैं।यहां बात बहस ही नहीं बल्कि मार पीट तक पहुंच गई।एक महिला दूसरी को जोरदार चांटा मारती है तो बदले में दूसरी भी नहीं चूकती और उसे थप्पड़ जड़ देती है।साथ ही बुरी तरह उसके बाल नोंचने लगती है।ट्रेन में हंगामा मच जाता है।इस बीच ट्रेन में सफर कर रही आसपास की महिलाएं किसी तरह महिला के बाल दूसरी महिला की पकड़ से छुड़ाती हैं।इसके बाद जाकर महिलाओं का युद्ध ट्रेन में थोड़ा शांत होता है। वही देखा जाए तो इस घटना ने एक बार फिर उन चुनौतियों और असुविधाओं को उजागर किया है जिनका सामना यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को खचाखच भरी मुंबई लोकल ट्रेनों में करना पड़ता है।बता दें कि 24 सितंबर को पोस्ट किया गया ये वीडियो वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- घर का गुस्सा ट्रेन में, सावधान। दूसरे ने कहा- ये देखना बेहद दु:खद है। वहीं, तीसरे यूजर ने कहा- ये थप्पड़ का आवाज किसने जोड़ा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब मुंबई लोकल में इस तरह का नजारा देखने को मिला हो। इससे पहले बेली डांस और स्पीड से सीट कब्जा करने के लिए ट्रेन के अंदर दाखिल होती महिलाओं का वीडियो चर्चा में आया था।
Post View : 85629