
बॉम्बे लीक्स ,राजस्थान
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार दोपहर कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप और हत्याकांड की शिकार नाबालिग के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। किशोरी के पिता से कहा, दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। कहा कि इस घटना ने देश व प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। सचिन ने कहा कि इन दरिंदों को ऐसी सजा मिले कि फिर से ऐसा करने वालों की रूह कांप जाए।
सचिन पायलट ने पीड़िता की तस्वीर पर फूल भी चढ़ाए।कहा कि जिस घटना को अंजाम दिया गया और जिस क्रूरता के साथ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी, उसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने मानवता की हदें पार कर दी है।’इससे पहले राजस्व मंत्री रामलाल जाट व गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव भी पीड़ित परिवार से मिले और मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद का चेक सौंपा।सचिन पायलट ने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की और मामले की जांच के बारे में जानकारी लेने के लिए भीलवाड़ा पुलिस से बात की। पायलट ने कहा, ‘मैंने पीड़िता के रिश्तेदारों से मुलाकात की है और पता चला है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेने जा रही है। प्रशासन ने मुझे सूचित किया है कि अदालत रोजाना सुनवाई करेगी और POCSO का मामला दर्ज करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।’पायलट ने कहा कि पीड़िता के पिता ने उनसे फांसी की सजा की मांग की, लेकिन सजा सुनाना न्याय पालिका का काम है। हमें भी फांसी की ही मांग करते हैं। कहा कि इस वारदात में शामिल आरोपी नाबालिग को भी पुलिस पकड़ने जा रही है। बहुत जल्द चालान पेश होगा। मुझे प्रशासन ने इतना ही कहा कि जल्द सुनवाई करके उसको पॉक्सो कोर्ट में सख्त सजा दिलाएंगे।अगर सजा भी दें और उसमें समय लग जाए, तो वह न्याय नहीं होगा। इस मामले में सख्त धारा लगाई है।जल्द सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा मिलेगी।इसकी जिम्मेदारी सरकार, प्रशासन और हम लोगों की है।
पायलट ने राहुल गांधी को लेकर भी बयान दिया है , कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होना लोकतंत्र की जीत है। सदस्यता बहाली के बाद राहुल का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम बुधवार को मानगढ़ धाम में है।पायलट का कोटड़ी क्षेत्र में पहुंचने से पहले जहाजपुर, पंडेर, शाहपुरा आदि में स्वागत हुआ।बता दें कि इससे पहले 6 अगस्त को भाजपा की महिला सांसदों की चार सदस्यीय समिति ने भीलवाड़ा घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इस बीच, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने रविवार को भीलवाड़ा घटना पर राजस्थान सरकार की आलोचना की।कहा था कि यह काफी क्रूर कृत्य है। हम इसे व्यक्त नहीं कर सकते। मैं परिवार से मिला। व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। सरकार चुप है। कोई एक शब्द भी नहीं बोल रहा है। अगर पुलिस सतर्क होती, तो शायद लड़की को बचा लिया जाता। कांग्रेस दूसरे राज्यों के बारे में बोलते हैं लेकिन अपने राज्यों में क्या हो रहा है इसके बारे में नहीं। पूरा देश राजस्थान की ओर देख रहा है, गहलोत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
Post View : 69855





























