• आने से पहले ही जुड़ गया कांग्रेस महासचिव प्रियंका का दौरा आगामी चुनाव की भेंट।
लखनऊ ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के बाद जुलाई में लखनऊ का दौरा कर रही है।प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक प्रियंका गांधी का यह दौरा प्रदेश में कोरोना मृत लोगो के परिवार से मिलने एवं उन्हें सातवां देने के लिए है। हालांकि प्रियंका के इस दौरे को प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
दरअसल कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगभग डेढ़ साल बाद अगले महीने जुलाई में लखनऊ में आगमन करेंगी। प्रियंका प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना से मृत लोगों के परिजनों से जाकर करेंगी।
प्रियंका अपने लखनऊ दौरे पर प्रियंका पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंथन भी करेंगी। प्रियंका पत्रकारवार्ता के साथ साथ कोरोना त्रासदी पर राज्य के विभिन्न स्थानों पर फोटो गैलरी बनावाने का काम कराएंगी।
हालांकि प्रियंका दिसंबर 2019 में तब लखनऊ आई थी जब देश मे महामारी दूर दूर तक नही थी।प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक प्रियंका दौरे का कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों को मौखिक तौर पर दे दिया गया है।हालांकि प्रियंका के दौरे की कोई निश्चित तिथि घोषित नही की गई है।प्रियंका के दौरे से पहले पार्टी हाईकमान द्वारा प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों के वास्तविक आंकड़े प्रत्येक ब्लॉक से जुटाने के निर्देश जारी कर दिए है।जिसके लिए ब्लाक स्तर पर स्थानीय टीमों को काम पर लगा दिया गया है।आंकड़े जुटाने वाली सभी टीमें कस्बों, मोहल्लों और गावँ जाकर डाटा एकत्र कर रही है।
महामारी के मध्य कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा कोरोना इलाज को लेकर 4.5 लाख किट और 6 लाख लीटर सैनिटाइजर यूपी भेजा गया था।प्रियंका द्वारा भेजी गई दवाइयों की किट और सैनिटाइजर का उपयोग जरूरत मन्दो तक पहुँच सका या नही ,इस बारे में भी पूरा ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
ख़बर के मुताबिक कोरोना त्रासदी को बयां करने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा अनेक स्थानों पर फोटो गैलरी स्थापित की जाएगी ,जिसकी तैयारी भी प्रियंका के दौरे से पहले पूर्ण की जा रही है। मालूम ही कि आगामी 2022 में प्रदेश विधान सभा चुनाव होने को है।जिसके मद्देननर कांग्रेस के पास महामारी से जुड़े से कई मुद्दे है जिन्हें चुनावी मैदान पर भुनाने में कांग्रेस पीछे नही रहना चाहती।प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्वस्था ,बेरोजगारी ,भुखमरी ,बेरोजगारी ,लचर सिस्टम तंत्र ,जातिवाद ,भ्रष्टाचार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विपक्ष सत्ता पर हमलावर होने को बेताब है।
Post View : 54744