
Bombay Leaks Desk
कौशाम्बी: Bombay Leaks पर कल प्रकाशित ख़बर जिसमें चायल विधान सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता के ज़रिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मूरत गंज शाखा के प्रबंधक के साथ दंबंगई कर खाते से जबरन 66000 रूपए वसूलने के मामले कै ज़िक्र किया गया था।इस मामले में कल Bombay Leaks ने बड़ी बारीकी से छानबीन कर ख़बर प्रकाशित की जिसके बाद से विधायक संजय कुमार गुप्ता तिलमिलाए हुए हैं।यही नहीं उन्होंने आज खड़े खड़े ही कैसे पत्रकारिता करनी चाहिए इसके लिए ज्ञान भी बांट डाला घटना पर मौजूद पत्रकारों ने इस ज्ञान से कितना क्या सीखा यह तो पता नहीं चल पाया लेकिन कल की ख़बर को लेकर बौखलाए हुए विधायक ने सच्चाई लिखने वाले पत्रकारों की तुलना तालाब की गंदी मछली से करते हुए कहा कि कौशाम्बी जनपद में कुछ पत्रकार तालाब की गंदी मछली के जैसे हैं जो पत्राकारिका की बेइज्ज़ती करते हैं और कुछ ऐसे हैं जिनकी मैं बहुत इज्जत करता हूं और उन्हें थर्ड आई कहता हूं पत्रकार बंधू ऐसे हैं जो मैं नहीं देख पाता हूं वह मुझे दिखाने का काम करते हैं पत्रकार बंधू मेरा बहुत सहयोग करते हैं लेकिन किस तरह का सहयोग करते हैं इस बारे में खुल कर उन्होंने बात नहीं की।
विधायक संजय कुमार गुप्ता के इस बयान के बाद फिर एक बार उनकी थू थू हो रही है लेकिन इस बार पत्राकारिता जगत में हो रही है।ज़ाहिर सी बात है कि कोई विधायक कैसे पत्रकारिता करनी चाहिए यह बताने का ठेका तो उन्होंने नहीं ले रखा और किसी विधायक के द्वारा पत्रकारों की निन्दा करना यह साबित करता है कि उनके क्षेत्र में ऐसे पत्रकार मौजूद हैं जो किसी विधायक की तलुवे चाट कर उसकी चाटुकारिता न करते हुए सच्चाई को उजागर करने का जोखम उठाते हैं जिन्हें किसी विधायक के तमग़े की ज़रूरत नहीं है।ऐसे में सवाल उठता है कि उन पत्रकारों के बारे में जिनकी तारीफ़ में विधायक ने जम कर कसीदे पढ़े यह पत्रकारिता जगत के लिए खुशी की बात है या शर्म की बात है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
(40)