बॉम्बे लीक्स ,कल्याण
उल्हासनगर : मुंबई के बाद अब उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पर नाबालिक लड़की के साथ रेप की ख़बर इंसानियत को शर्मशार कर दिया। अभी साकीनाका में दिल्ली की निर्भया जैसी वारदात का मामला शांत भी न हो सका था कि अब मुंबई से सटे उल्हासनगर में देर रात एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ रेप की वारदात हो गई।घटना कल्याण के उल्हासनगर स्टेशन के स्काई वाक से जुड़ी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि रात्रि तकरीबन 9 बजे उल्हासनगर स्टेशन के स्काई वाक से घर जा रही 14 वर्षीय पीड़िता के संग बलात्कार किया गया।ख़बर के मुताबिक आरोपी ने लड़की के दोस्तो को हथौड़ा दिखाकर वहां से भगा दिया।फिर लड़की को जबरन खींचकर ले जाकर उंसके साथ बलात्कार किया।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय अपने दोस्तों के साथ शिरडी से वापस घर लौट रही थी। वहीं आरोपी ने मौके पर पहुंचकर हथौड़े का डर दिखाकर पीड़िता के दोस्तों को भगा दिया और जबरदस्ती पीड़िता को अपने साथ लेकर गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया
बताया जा रहा है कि सुबह पीड़िता आरोपी से बचकर किसी तरह भाग निकली और अपने परिवार को इसकी सूचना दी। मामला रेलवे परिसर से जुड़ा होने के कारण कल्याण रेलवे ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
देखा जाए तो इससे पूर्व शुक्रवार की देर रात मुंबई के साकीनाका इलाके में कुछ दिन पहले ही एक 30 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार हुआ था।महिला के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी वारदात को अंजाम दिया गया।साकीनाका रेप कांड में 30 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में मौत हो गई।इस मामले में भी एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
Post View : 85779