शाहिद अंसारी
मुंबई: मनीष मार्केट के व्यापारी को मुंबई के क्रॉफोड मार्केट में मौजूद सदानंद होट में खाना खाने के दौरान उस वक्त गुस्सा आगया जब उनके खाने में कॉकरोच निकला जिसकी वजह से उन्होंने खाना अधूरा छोड़ बिल पूरी दा कर फोटो खींच कर निकल गए।व्यापारी असलम मल्कानी ने अपने परिवार के साथ 27 जून को सदानंद होटल में पाव भाजी,डोसा,सांभर का ऑर्डर दिया खाना खाते हुए उनकी नज़र सांभर में पड़ी जहां उन्होंने मरा हुआ कॉकरोच देखा जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी होटल मैनेजर को दी और फोटो खींच ली बिल दे कर वहां से वह सीधे पायधूनी पुलिस थाने पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने वार्निंग दे कर छोड़ दिया।
असलम ने बात करते हुए बताया कि हम हफ्ते में या महीने में महंगे होटल में अपने परिवार के साथ इसलिए जाते हैं कि परिवार वालों को उसकी खुशी होती है लेकिन महेंगे होटलों में भी अगर इस तरह से खाने में लापरवाही होगी यह मैं सोच नहीं सकता हालांकि होटल वालों ने मुझे बिल न देने के लिए कहा लेकिन मैंने उन्हें कहा कि मुझे तुमने जो खिलाया वह तो मैंने खा लिया इसलिए बिल ले दे दिया।सदानंद होटल साउथ इंडियन व्यंजन के लिए मशहूर महंगे होटलों में से एक हैं जहां अक्सर जो लोग क्रॉफोड मार्केट आते हैं वह ज़रूर जाते हैं लेकिन अब किसी को यह बात पता चल गई तो यकीनन अब वह जाने से पहले सोचेगा। हमने होटल के मालिक जगदीश शेट्टी से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
(47)
1 comment
mLYEd6 https://goldentabs.com/