बॉम्बे लीक्स , मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की राजनीति कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के एक ट्वीट से गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ने अब इस मामले में एक्शन लेते हुए 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीजेपी की विधि प्रकोष्ठ ने न सिर्फ प्रियंका बल्कि कांग्रेस की एमपी इकाई के चीफ कमलनाथ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश बाबत सड़क पर उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे है।एफआईआर की वजह प्रदेश की बीजेपी सरकार पर 50% कमीशन वाली सरकार होने का आरोप लगाया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश की शिवराज सरकार पर 50 फीसदी कमीशन का आरोप को लगाने पर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। एमपी कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा ने दावा किया कि राज्य के 41 जिलों में प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।हालांकि इंदौर पुलिस का कहना है कि उन्होंने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली एक पोस्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ और अरुण यादव के सोशल मीडिया खातों के “हैंडलरों” के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति की ओर से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि राज्य में ठेकेदारों को 50 प्रतिशत कमीशन देने के लिए कहा जा रहा है।इसके बाद बीजेपी नेताओं की शिकायत पर भोपाल की क्राइम ब्रांच और इंदौर के संयोगितागंज थाने में केस दर्ज किया गया है। इंदौर में बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के नेता निमेश पाठक ने शिकायत की थी। इसमें प्रियंका पर ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पत्र के जरिए भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया गया है। ये कहा गया कि कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की छवि धूमिल करने का काम किया है। जिसके बाद रात 9:30 बजे संयोगितागंज थाने में (धारा 420, 469) FIR दर्ज की गई है।भोपाल में भी शनिवार रात क्राइम ब्रांच में (धारा 469, 500, 501 के तहत) केस रजिस्टर्ड किया गया। डीसीपी क्राइम श्रुत्कीर्ति सोमवंशी ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले शनिवार दोपहर में बीजेपी नेताओं ने क्राइम ब्रांच में कांग्रेस नेताओं की शिकायत की। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, ‘मप्र में चुनाव आते ही कांग्रेस रोज झूठ का सहारा ले रही है।बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि षड्यंत्रपूर्वक किसी ठेकेदार एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रचारित कर भाजपा की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। आवेदन में प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जयराम रमेश, अरुण यादव समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई थी। बता दें कि कर्नाटक की भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन वसूलती थी। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है।कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया अब मध्य प्रदेश की जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से हटाएगी।
Post View : 86453