
नटखट बालक
मुंबई : हाल ही में मुंबई के डोंगरी इलाके में एक बिल्डिंग गिर जाने की वजह से कई लोग ज़ख़्मी हो गए जबकि कई लोग मौत के शिकार हो गए लेकिन हैरानी को बता यह है कि इस इलाके में आज भी मौजूदा दौर में भी धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहा है जहां कभी भी गिरने से सैकड़ों लोग मौत के मुंह में जा सकते हैं ।
उमर खाड़ी में इमेरेट्स होटल नाम की 7 मंजिला इमारत का अवैध निर्माण नटखट बालक ने किया है और जैसे ही यह अवैध निर्माण का काम पूरा हुआ बालक ने इसे किराए पर दे दिया ताकि बीएमसी की किसी तरह की कार्रवाई हो तो इसका खमियाज़ा जिसने किराए पर लिया है वह भुगते।
चूंकि नटखट बालक की टच अंडरवर्ल्ड से है इस वजह से पुलिस और बीएमसी के अफसर कार्रवाई करने से कांपते हैं लेकिन ऐसे में यह सवाल उठता है कि अकहिर कार बीएमसी कर अफसर इस प्रकार के अवैध निर्माण को लेकर शांत क्यों बैठे हैं क्या वह अवैध निर्माण से होने वाली मौतों के बाद ही जागेंगे।
(98495)