मुंबई: हाल ही में मुंबई के येलो गेट पुलिस थाने की कार्रवाई के बाद अरब सागर में मौजूद ऑयल माफियाओं में हड़कंप मच गया है जानकारी में यह बात समाने आई है कि ऑयल माफियाओं ने पहली बार 7000 लीटर डीजल की तस्करी करते हुए उसे अरब सागर से जमीन पर उतारा यह इलाका शिवडी रेती बंदर अटल सेतु के करीब है जबकि दूसरी बार 9000 लीटर जबकि तीसरी बार 12000 लीटर डीजल स्मगलिंग के जरिए शहर में लाया गया ।
जानकारी में यह बात समाने आई है कि इन सभी तस्करी के दौरान समुद्र से लेकर जमीन तक समुंदर से लेकर शहर तक शहीद नाम का ऑयल माफिया की मौजूदगी में अंजाम दिया गया जहां हर रात तस्करी का ठेका शाहिद के जरिए लिया जाता है और बड़े पैमाने पर अरब सागर और शहर मुंबई में इस सिंडिकेट को सक्रीय कर के हर महीने लाखों लीटर डीजल स्मगलिंग किया जाता है।
ज्ञात हो कि अरब सागर में ऑयल माफियाओं के खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर चोरी किए हुए डीजल समेत बोट जब्त की है मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08/04/2026 को सुबह 03:00 से 04:00 बजे के बीच शास्त्री कॉलेज और कोलसा पोर्ट के सामने, अरब सागर इलाके में बार्ज एरिया में, आरोपी छोटूलाल लालमन वर्मा, मोमजेलाली अरशद मंडल और फैजल, जो रजिस्ट्रेशन नंबर “UK रिस्ट” IND MH 01 10244 वाली एक मछली पकड़ने वाली नाव पर काम कर रहे थे बोट की जब तलाशी ली गई तो उसमें 12,60,000/- रुपये कीमत का लगभग 14 टन डीज़ल पाया गया।
(54457)