
जेजे मार्ग पुलिस थाने के सुपारीबाज़ सीनियर पीआई शिरीष गायकवाड़
शाहिद अंसारी
मुंबई : जेजे मार्ग पुलिस थाने के सुपारीबाज़ सीनियर पीआई शिरीष गायकवाड़ ने एक सुपारी ली थी सुपारी कामयाब तो हो गई लेकिन बाद में मामलेकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को ह गई। जिसके बाद कार्रवाई के डर से सुपारीबाज़ सीनियर पीआई शिरीष गायकवाड़ ने एक शख्स को 15 लाख का ऑफर दिया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
मामला कुछ दिन पहले का है जब जेजे मार्ग पुलिस थाने के सुपारीबाज़ सीनियर पीआई शिरीष गायकवाड़ ने अवैध रुप से कबज़ा की गई एक दुकान को खाली कराने की सुपारी ली थी। Bombay Leaks ने यह ख़बर प्रकाशित की जिसके बाद अवैध रुप से कबज़ा दुकान कबज़ा करने वाला चोर बाज़ार का रहिवासी हाशिम कुरैशी उर्फ़ हाशम ने एसबीयूटी से 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। लेकिन सुपारीबाज़ सीनियर पीआई शिरीष गायकवाड़ द्वारा ली गई सुपारी को लेकर चौतरफा पुलिस की थू थू होने लगी जिसके बाद गायकवाड़ ने उसी दुकान में अवैध रुप से कबज़ा करने वाले दिलबहार नाम के शख्स को 15 लाख रुपए का ऑफर दिया और कहा कि वह इस बारे मे कहीं शिकायत न करे। हमने इस मामले में गायकवड़ से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी तरह की बात करने से साफ़ इंकार किया।
(226)