
बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई पुलिस को चुनौती देने वाला बलात्कारी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्तार में है। आरोपी ने पुलिस को फोन कॉल करके धमकी देते हुए अपने सहयोगियों को परेशान न करने की धमकी देते हुए कहा था की डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नही न मुमकिन भी है।पुलिस को धमकी देने वाले बलात्कारी आरोपी का क्रिमनल रिकार्ड के चलते अब फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्तार में है।बता दें कि आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को 12 अगस्त, 2023 को अंजाम दिया था।जब वो अपने दोस्तों की जन्मदिन की पार्टी में एक ढाबे पर गई थी।
दरअसल 20 अगस्त 2023 को 14 से 16 साल के लड़के एक ग्रुप बनाकर मुंबई के बाहर पार्टी करने गए।उस ग्रुप में लड़की के दोस्तो की मंडली में दुबे नाम का एक लड़का भी शामिल था।मामला नाबालिक लड़की के दोस्त की बर्थडे पार्टी से जुड़ा होने के चलते वो लड़की भी पार्टी में शामिल होने गई थी। शिकायत के आधार पर बर्थडे मनाने के बाद दुबे ने कहा कि उन्हें खाना खाने के लिए दूसरी जगह जाना चाहिए। जिसके बाद सभी मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाइवे के एक ढाबे पर आ गए।पीड़ित लड़की के मुताबिक पार्टी के समय जब उसने कहा कि वो घर जाना चाहती है तो दुबे और अन्य लड़कों ने उसे यह कहते हुए रोक दिया कि वे उसे छोड़ देंगे। इसके बाद लगभग 2.30 बजे अपने अपने घर जाने की तैयारी की तो दुबे ने कथित तौर पर कहा कि वह लड़की को उसके घर छोड़ देगा। इसके बाद दुबे लड़की को घर छोड़ने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया औऱ उसके साथ जबरदस्ती की।हालांकि लड़की ने समझदारी दिखाते हुए वारदात की कॉल रिकार्डिंग कर डाली।दुबे ने जैसे ही गाड़ी रोकी तो लड़की ने मोबाइल फोन पर ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। रिकॉर्डिंग में लड़की को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि वह सुनसान जगह पर ही थी इसलिए वहां कोई उसकी मदद के लिए मौजूद नहीं था। घटना के बाद आरोपी ने लड़की को कार से बाहर धक्का दे दिया औऱ वहां से फरार हो गया। इसके बाद लड़की ने ऑटो-रिक्शा लिया लेकिन वह घर नहीं गई। वह घर जाने से डर रही थी इसलिए रेलवे स्टेशन गई और राजस्थान के लिए ट्रेन पकड़ ली।पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी दुबे के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की के किसी भी दोस्त के पास दुबे का मोबाइल नंबर नहीं है, ना ही वे उसका पूरा नाम बता सकते थे। संदिग्ध के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की और नायगांव में उसके घर तक पहुंचने में कामयाब रहे। हालांकि घटना के बाद उसने वह घर छोड़ दिया था। वहां पर उसने फर्जी आधार कार्ड जमा किया था। वहां पर उसने अपना नाम भी गलत बताया था।20 सितंबर को पुलिस अधिकारी के मोबाइल फोन पर कॉल किया और उसे चुनौती दी। अधिकारी ने कहा, “उसने मुझे व्हाट्सएप पर कॉल किया और मुझसे उसके दोस्तों को परेशान ना करने के लिए कहा। उसने दावा कि हम उसे गिरफ्तार नहीं कर पाएंगे।” जब अधिकारी ने उससे कहा कि तुम मुझे चुनौती दे रहे हो तो उसने कहा, “डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।पुलिस ने उसके कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की। पता चला कि वह एक महिला के संपर्क में था। इसके बाद टीम ने महिला पर नजर रखा। जब वह महिला उससे मिलने उसके अपार्टमेंट पर गई तो उसे 29 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
(75880)