शाहिद अंसारी
दिल्ली: मंत्रीमंडल की नियुक्ति समिति नें फिर एक बार NIA महानिदेशक शरद कुमार को उसी ओहदे पर तैनात रहने की मंजूरी दे दी है।शरद कुमार को इस बार एक साल के लिए एक्सटेंशन देकर दोबारा सेवाऐँ ली जारही हैं।मंत्रीमंडल के फैसले के बाद उन्हें विभाग में एक साल और काम करने का मौका मिला।
नेशनल इनवैस्टीगेशन एजेंसी में बतौर महानिदेशक सेवाएं दे रहे हरियाणा कैडर के आई.पी.एस. अधिकारी शरद कुमार इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले थे। पहले से ही वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारियों की कमी से जूझ रहे देश के कई बड़े अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इसी लिए पूर्व सरकार की परंपराओं के अनुसार मौजूदा सरकार भी शरद कुमार को एक्सटेंशन देकर दोबारा सेवाएं ले रही है।
सेवानिवृत्त होने वाले आई.पी.एस. अधिकारियों में सबसे पहला नाम हरियाणा कैडर में 1979 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी शरद कुमार का ही था।शरद कुमार लंबे समय तक हरियाणा में अपनी सेवाएं देने के बाद केंद्र में रहते हुए एन.आई.ए. महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।उन्होंने इस पद पर रहते हुए कई अहम मामलों को सुलझाया है।
शरद कुमार इसी माह 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे थे।उनके पिछले काम को देखते हुए केंद्र सरकार ने उनकी फिर से सेवाएं लेने का मन बनाते हुए मंत्री मंडल के फैसलों के बाद उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी नेशनल इनवैस्टीगेशन एजेंसी के महानिदेशक जैसी अहम जिम्मेदारी सौंप दी।अब एक साल तक उन्हें यह कार्यभार संभालना होगा।
(10)
