0

शाहिद अंसारी
मुंबई : ताड़देव के शराबी सीनियर पीआई संजय सुर्वे की करतूत के बाद एक और पुलिस वाले की करतूत कैमरे में कैद हो गई है। Bombay Leaks के हाथ लगी इस वीडियो में एक पुलिस इंस्पेक्टर जो कि शराब के नशे में केवल शराब ही नहीं पी रहा बल्कि वह यह भी कह रहा है कि दारु पी रहा हूं झांटा उखाड़ रहा हूं वीडियो बनाने वाले ने घटना से शराब की बोतल भी बरामद किया जिस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि जो उखाड़ना है उखाड़ ले। जानकारी में पता चला है कि यह वीडियो पुलिस मुख्यालय नायगांव मेंं तैनात इंस्पेक्टर दीपवलचकर की है और यह इसी हफ्ते की है।
हालांकि हम यह जानते हैं कि मुंबई पुलिस कमिश्नर इस पर कार्रवाई नहीं करेंगे और जिसकी वजह से जनता को उनके जाने से पहले पहले न जाने ऐसे कितनी सच्चाइयां देखने को मिलेंगी। हमने इस खबर पर मुंबई पुलिस की प्रक्रिया भी नहीं ली क्योंकि Bombay Leaks मात्र इस सच्चाई से जनता को जागरुक करना चाहता है कि अगर किसी भी समय पुलिस थाने में आप अपने परिवार के साथ जाते हैं या पुलिस वालों के दफ्तर मे जाते हैं तो इस बात का जरूर ख्याल रखें कि उनका सामना कब और किस पियक्कड़ पुलिस वाले से हो जाये इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इसलिए अगर आपको अपनी या अपने परिवार की इज़्ज़त बचानी है तो पहले से अलर्ट रहें तकि कोई भी पुलिस वाला जिसे आप शराब पीते हुए डिस्टर्ब कर रहे हैं वह आपके साथ कुछ करने की कोशिश करे तो आप उससे कैसे बचाव करें। हमें यह भी पता है कि जिसने भी यह वीडियो बनाई है उसे भी कार्रवाई के नाम पर अत्याचार का शिकार होना पड़ेगा।
दरअसल पिछले हफ्ते एसीपी राजेंद्र त्रिवेदी के ज़रिए ताड़देव पुलिस थाने के सीनियर पीआई के खिलाफ़ हुई कार्रवाई के बाद अब हर वह शख्स उन लोगों के खिलाफ़ जागरुक हो चुका है जो पुलिस वाले पुलिस थाने में या आन ड्युटी शराब पी कर ड्युटी अंजाम देते हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
(490)