
वांटेड आरोपी फिरोज़ यूसुफ लकड़ावाला
मुंबई : 50 करोड़ रुपए की मावस स्थित ज़मीन को लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में बिल्डर यूसूफ़ लकड़ावाला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि आर्थिक अपराध शाखा (EOW) लकड़ावाला के बेटे फिरोज़ लकड़ावाला और उसके दामाद मुईनद्दीन अछुवा को सरगर्मी से तलाश कर रही है हालांकि के इस घपलेबाज़ी के मामले में और भी कई आरोपी हैं जो भारतछोड़ साउथ अफरीका में पनाह लिए बैठे हैं।ऐसी आशंका जताई जा रही है कि फिरोज़ लकड़ावाला और यूसुफ़ लकड़ावाला का दामाद मुईनुद्दीन अछुवा भी भारत छोड़ कर विदेश भागने की फिराक में है।
मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों पर आरोप है कि 50 करोड़ की ज़मीन को लेकर जो फर्ज़ीवाड़ा हुआ है उसमें यह दोनों भी शामिल हैं और कई ऐसे दस्तावेज़ हैं जिनपर इन दोनों ने हस्ताक्षर किए हैं।
(660)