
कौशांबी:सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटरा अतरसुइया गांव में 23 अगस्त को अपनी रिश्तेदारी आए 13 वर्ष के बालक मेहंदी हसन पुत्र महबूब अहमद निवासी करारी कस्बा द्वारा अयाज अहमद पुत्र निसार अहमद अय्यूब अहमद पुत्र शफीक अहमद गुलाम गौस पुत्र निसार अहमद आदि पर अपहरण कर बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने उसे देर रात जंगल में फेंक दिया है पुलिस ने इस शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है। दरअसल पुलिस की इस कहानी के पीछे असल कहानी क्या है इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता इसलिए मामले को लेकर सच्चाई क्या है यह जानना बहुत जरुरी है क्योंकि कानपुर की तर्ज़ अभी भी की थाना हिस्ट्रीशीटरों और गुंडों मवालियों के हाथों चले जाने की वजह से पीड़ितों को न्याय देना और उनकी फरियाद सुनना यह अब बीते दिनों की बात हो गई है इस हालात को देख कर यह कहा जा सकता है की वह दिन दूर नहीं जब इस तरह के हिस्ट्री शीट्रों के साथ सराय अकिल थाना की दोस्ती महकमा के लिए नासूर बन जाएगी।
मामला क्या है
दरअसल 23 अगस्त की जिस घटना का उल्लेख किया गया है असल में उसके ठीक एक दिन पहले यानी 22 अगस्त को इन्ही आरोपियों के परिवार की एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई है इस मामले को लेकर पीड़िता ने अपने परिवार को यह बात बताई जिसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने छेड़खानी करने वाले नाबालिग लड़के को पीटा और 25 अगस्त को इसकी शिकायत स्थानी थाना सराय आकिल में की। पीड़िता का बयान थाने में दर्ज किया गया इस बयान के बाद से ही पुलिस और करीबी गांव खोंपा का एक हिस्ट्री शीटर जो कि खुद सरायआकिल थाना चलाने का दावा करता है वह सराय आकिल थाने के अंतर्गत चलने वाली कनैली पुलिस चौकी के पुलिस अफसरान और चौकी इंचार्च के साथ पीड़िता के परिवार को टॉर्चर करना शुरु कर दिया ताकि पीड़िता की जो शिकायत है उसे वापस ले लिया जाए और असल मामले पर पर्दा डाल दिया जाए।
हैरानी की बात यह है कि जब पीड़िता ने अपना बयान थाने में दर्ज कराया उसके बाद से ही कनैली चौकी और हिस्ट्री शीटर ने पीड़िता के परिवार वालों पर जुल्म ढाना शुरु कर दिया पीडिता के भाई को भी शाम के समय एक दुकान से घसीटते हुए ले गए और रायफल से मारने की धमकी दी लेकिन पीड़िता का भाई किसी तरह से खुद को बचा कर भाग निकला यह ज़ुल्म इसलिए ताकि पीड़िता द्वारा की गई शिकायत वह वापस ले ले।
चूंकि सरायआकिल थाना और कनैली चौकी की बागडोर एक हिस्ट्रीशीटर के हाथों में होने के कारण पीड़िता की फरयाद ठंडे बस्ते में चली गई और मामला खुद पीड़िता के परिवार वालों के खिलाफ़ दर्ज हो Bombay Leaks के पास पीड़िता की शिकायत की कॉपी मौजूद है।
(40307)