
थाने जेल में कैद गैंगिस्टर विजय पलांदे
मुंबई : मुंबई के सब से तेज़ तर्रार और किसी के भी बाप से न डरने वाले, किसी भी पुलिस थाने का पानी भी न पीने वाले और पत्रकारों को भी अपने जूते की नोक पर रखने वाले और अगर किसी ने कोई सच्ची खबर लिख दी जो उनके विरोध हो तो उस पत्रकार के विरुद्ध धर्म के मुल्लों और पाखंडयों से धार्मिक भावना आहत करने का मामला दर्ज करवाने वाले और इस से भी अगर पत्रकार न डरे तो बंद केबिन में उसे धमकाने वाले आईपीएस अफसर देवेन भारती और अंडरवर्ल्ड के रिश्तों को 2 साल पहले विजय पलांदे नाम के आरोपी और उनके करीबी ने एक पत्र में उजागर किया था यह पत्र पलांदे ने केंद्र को लिखा था लेकिन हैरानी की बात यह की राज्य के ही दो बड़े अफसरों ने इस पत्र को दबाया था बिलकुल वैसे ही जैसे पीटर और इंद्राणी मुखर्जी को शीना बोरा की हत्या के बाद उनके लोकेशन निकालने वाली बात पर पर्दा डाला गया था।
अपने पत्र में पलांदे ने जो लिखा और जो शिकायत की वह बेहद चौंका देने वाली है विजय पलांदे थाने जेल मे बंद है और जेल से यह पत्र उसने 31 दिसंबर 2018 को भारत सरकार के चीफ़ विजलेंस कमिश्नर को लिखा है इस पत्र में विजय पलांदे ने खुद के भारती से रिश्ते और अंडरवर्ल्ड से भारती का कनेक्शन उजागर किया है।

(99691)