मुंबई :दक्षिण मुंबई में क्राफोड मार्केट के पास मौजूद गुलशन -ए- ईरान होटल के बाहर अगर आप फुटपाथ पर बाइक पार्क करते हैं तो आप को होटल की गुंडई का शिकार होना पड़ सकता है क्योंकि होटल के साथ साथ फुटपाथ पर भी उनका अधिकार है ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि वहां मौजूद होटल स्टाफ़ कहते हैं और इस अधिकार के तहेत वहां केवल उनके होटल के काउंटर और उनकी गाड़ियां पार्क रहेंगी।
यह हिस्सा फुटपाथ का है लेकिन यहां होटल वालों ने अवैध तरीके से कवर करते हुए छत बना दी है ताकि किसी भी राहगीर को यह लगे की अगर छत है तो यह इनकी ही जागीर होगी इसलिए यहां पर एक वाचमैन को बैठा दिया दया है जो हर आने जाने वाले को यहां से खदेड़े।
दरअसल होटल के मुख्य काउंटर के अलावा इस फुटपाथ की ओर भी कई काउंटर खोले गए हैं जिनमें अधिकतर हिस्सा फुटपाथ का अवैध तरीके से कब्ज़ा किया गया है यही वजह है कि इस कब्जे को बरकार रखने के लिए होटल वाले फुटपाथ को भी अपनी जागीर समझते हैं।
(23318)