मुंबई : मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की मिल्कियत रे रोड दारूखाना में इन दिनों BPT की ज़मीन लूटने की होड़ मची हुई है बताया जा रहा है की कुछ DISMA एसोसिएशन से जुड़े लोग हैं वे खुद एसोसिएशन के नाम पर पुराने टेनेंट की बंद जगहें और खाली जगहों पर धडल्ले से अवैध कब्जे कर रहे हैं।कई टेनेंट जिनमें ने स्थानी पुलिस थाने शिवडी में इसके खिलाफ शिकायत की है अपनी शिकायत में इन लोगों ने जोहेब शाइवाला नाम के BPT land माफिया पर आरोप लगाया है की वह इन सब लोगों को न केवल परेशान कर रहा है बल्कि इनकी जगहों पर कब्जा करने की कोशिश भी की है।


अपको बता दें की हाल ही में जोहेब शाइवाला और अब्बास नाम के दो लैंड माफियाओं ने एक व्यापारी के गोदाम में चोरी कर के उसका सामान गायब कर के उसकी जगह पर कब्जा करना चाहा लेकिन दूसरे टैनेंट को इसकी भनक लगी उन्होंने पुलिस को कॉल और दिया जिसके बाद पुलिस आई और जोहेब शाइवाला और उसके पंटर वहां से भाग खड़े हुए पुलिस ने पीड़ित को उसका सामान दिलाया और पीड़ित की मदद भी की मामला रफा दफा हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक जोहेब शाइवाला ने दारुखाना में हड्डी वाला कंपाउंड पर अवैध रूप से कब्जा कर के लाखों करोड़ों का धंधा कर चुका है अब उसकी नजर दूसरी जगहों पर है जानकारी में यह बात भी सामने आई है की उसने BPT का करोड़ों रुपए किराया भी नहीं जमा किया। जिन जगहों पर उसका अवैध कब्जा है उसे उसने किराए पर दे रखा है जबकि BPT के रिकॉर्ड में यह जगहें किसी दूसरे के नाम पर रजिस्टर हैं और उनके रजिस्टर्ड टैनेंट भी कोई और हैं।
आपको बता दें की जोहेब शाइवाला ने इस इलाके में BPT की हजारों करोड़ों की जगह पर न केवल अवैध रूप से कब्जा किया है बल्कि वह उसे किराए पर दे कर जम कर मलाई खा रहा है हालांकि BPT की जगह को किराए पर नहीं दिया जा सकता लेकिन यहां इसी तरह से DISMA एसोसिएशन के नाम पर यहां जम कर लूट मार मची हुई है।आपको बता दें की रे रोड दारूखाना एशिया को सब से बड़ी स्टील और लोहे की बाजारों में शुमार की जाती है सैकड़ों एकड़ में फैली इस बाजार में BPT की बड़ी जगहों पर इसी प्रकार से अवैध कब्जा कर के यहां लोग जम कर मलाई खा रहे हैं
(98655)