
आरोपी डायरेक्टर ज़ीशान मेंहदी
शाहिद अंसारी
लखनऊ: Bombay Leaks पर बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक का फ़र्ज़ी वाड़ा बैनकाब किए जाने के बाद बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक के चेयरमैन जीशान मेंहदी समेत कुल तीन लोगों के खिलाफ़ लखनऊ के कैसर बाग पुलिस थाने में लाखों रूपए की धोखाधड़ी और फ़र्ज़ी दस्तावेजों का उपयोग कर फ़र्ज़ी अकाउंट खोलने और आरबीआई के नियमों का उल्लघन करने के मामले में कुल 8 संगीन धाराओं के तहेत मामला दर्ज किया है।बैंक चेयरमैन ज़ीशान मेंहदी के साथ साथ तत्कालीन बॉम्बे मर्कंटाइल कैसरबाग शाखा के प्रबन्धक निहाल मुर्तुज़ा और अरशद खान नाम के दूसरे पार्टनर के खिलाफ़ भी मामला दर्ज किया गया है।थाना अध्यक्ष कैसर बाग़ पुलिस थाने एस कुमार साहिल ने बताया कि हमने मामला दर्ज किया है अब तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई हम मामले की बारीकी से छान बीन कर रहे।

आरोपी अरशद खान
शिकायतकर्ता बिलाल अहमद ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2009 में उन्होंने जीशान मेंहदी और अरशद खान के साथ स्टील इंडिया नाम कंपनी खोली थी जिसका अकाउंट लखनऊ स्थित बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक में खोला गया था।लेकिन 2015 में कंपनी बंद हो गई जिसके बाद बिलाल के हिस्से के 25 लाख रूपए के शेयर उन्हें मिलना बाकी था।इस दौरान बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक में जीशान मेंहदी चेयरमैन बन गए और स्टील इंडिया नाम की कंपनी का एक दूसरा फर्ज़ी अकाउंट बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक की लखनऊ स्तिथ कैसर बाग शाखा में खोला और 25 लाख के शेयर की रकम को उस खाते में मंगाया और उसे अपने सेविंग अकाउंट में ट्रांस्फर कर लिया।इस पूरी घटना की जानकारी शिकायतकर्ता ने एसपी लखनऊ मंजिल सैनी को को दी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।चूंकि उस दौरान बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक कैसर बाग शाखा के प्रबन्धक निहाल मुर्तुज़ा की मिली भगत से फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर स्टील इंडिया कंपनी का अकाउंट खोला गया था इसलिए उनके खिलाफ़ भी मामला दर्ज हुआ है।
Bombay Leaks ने इस से पहले बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक में मौजूद चेयरमैन और दूसरे लोगों पर दर्ज अपराधिक मामलों से आवगत कराया और बैंक के दीवालिया होने की ख़बर प्रकाशित की थी साथ में बैंक के डायरेक्टर जीशान मेंहदी द्वारा आरबीआई के नियमों की किस तरह से बैंकों में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।खबर प्रकाशित होने के बाद बैंक में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर Bombay Leaks को लगातार फोन आरहे हैं अब लोगों की निगाहें पुलिस पर टिकी हुई हैं कि आखिर पुलिस इन लोगों को कब गिरफ्तार करेगी।
(38)