
सीनियर पीआई संजय बसवत
Bombay Leaks Desk
मुंबई:अपनी ईमानदारी फ़र्ज़शनासी के लिए मुंबई भर में मशहूर नागपाड़ा पुलिस थाने के सीनियर पीआई संजय बसवत अब आर.डी शिंदे के टारगेट पर हैं।पत्रकार शाहिद अंसारी पर दर्ज झूटी FIR के मामले में अपना नाम स्टेशन डायरी में दर्ज होने के बाद आर.डी.शिंदे पूरी तरह से नागपाड़ा सीनियर पीआई संजय बसवत पर आक्रमक तेवर के साथ निशाना साधे बैठे हुए हैं और आक्रमक तेवर की यह फाएरिंग इस ईमानदार सीनियर पीआई पर कभी भी हो सकती है।बीते हफ्ते सेंट्रल रीज़न के अतंर्गत आने वाले सभी पुलिस थाने के सीनियर पीआई को मीटिंग के लिए बुलाया गया था।सारे सीनियर पीआई पहुं गए लेकिन नागपाड़ा सीनियर पीआई जैसे ही मीटिंग में पहुंचे आर.डी.शिंदे ने उन्हें मीटिंग से भगा दिया।क्योंकि बसवत ने जिस दिलेरी और ईमानदारी का काम किया था उसकी माफ़ी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के सामने है ही नहीं।
तकरीबन 4 महीने पहले मुंबई के नागपाड़ा पुलिस थाने में सेंट्रल रीज़न के एडिशनल कमिशनर आर.डी. शिंदे के कहने पर नागपाड़ा पुलिस ने पत्रकार शाहिद अंसारी के खिलाफ़ धार्मिक भावना को आहत करने का झूटा मामला दर्ज किया था और इस मामले में आर.डी.शिंदे के कहने पर मामला दर्ज किया गया इसका उल्लेख पुलिस थाने में मौजूद स्टेशन डायरी में कर दिया।

वजह साफ़ है कि बाबा बंगाली के गिड़गिड़ाने पर ही आर.डी.शिंदे ने जो झूटा मामला दर्ज करने का आदेश दिया और उसकी स्टेशन डायरी में एंट्री करना इस बात को शिंदे ने सीरियस ले लिया है।क्योंकि स्टेशन डायरी का और शिंदे का साथ हमेशा चोली दामन का रहा है।
हालांकि नागपाड़ा सीनियर पीआई की दिलेरी की वजह से स्टेशन डायरी में इसकी एंट्री कर के उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है कि विभाग में भले ही अपने ओहदे का दबाव बना कर किसी पर झूटा मामला दर्ज कराना आसान है लेकिन इस तरह की एंट्री से उस अधिकारी को कोर्ट मे जवाब देना उतना ही मुश्किल हो जाता है।Bombay Leaks नागपाड़ा सीनियर पीआई संजय बसवत की इस जुर्रत को प्रोत्साहित करने के साथ साथ ईमानदारी की इस कठिन डगर में उनका हमेशा सहयोग करेगा बस इसी तरह से वह भ्रष्ट अधिकारियों की काली करतूतों का कच्छा चिट्ठा स्टेशन डायरी में लिखते रहें जैसे उन्होंने आर.डी.शिंदे की करतूतों को स्टेशन डायरी में लिख कर अपनी ईमानदारी और फ़र्ज़ के प्रति सक्षम होने का सुबूत दिया है।
(64)