शाहिद अंसारी
मुंबई : 2014 में मुंबई पुलिस की ओर से पुलिस भरती में पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर मुंबई पुलिस के एक पुलिस कर्मी ने एक शख्स से साढे चार लाख रूपए की ठगी की जिसके बाद मुंबई पुलिस नें इस धोखेबाज आरोपी पुलिस कर्मी तौफीक पटेल के खिलाफ मुबंई के पायधूनी पुलिस थाने में FIR दर्ज की।बदलापुर के रहने वाले शिकायतर्का दीपक धर्मराज गव्हानकर के भाई सोपान प्रभाकर बोधने ने 2014 में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया लेकिन पुलिस परीक्षा में फेल होजाने की वजह से उसे बाहर कर दिया गया।इस दौरान पायधूनी पुलिस थाने मे कार्यरत हवलदार तौफीक पटेल ने शिकायकर्ता को फोन कर यह कहा कि उसकी पुलिस विभाग में बडे बडे अधिकारियों से पहचान है और वह पुलिस में उसकी भरती करवा देगा।
तौफीक पटेल ने शिकायतकर्ता को मिलने के लिए भोईवाडा में बुलाया और पुलिस भरती के लिए 6 लाख रूपए की मांग की बातचीत करने के बाद मामला साढे चार लाख पर तय हुआ।पीडित ने 6 महीनों के अंदर तौफीक पटेल को कुल साढे चार लाख रूपए दिए जिसका रिकार्ड पीडित ने अपने पास रखा इस दौरान कुल 14 ट्रांजेंक्शन हुए।लेकिन जब पुलिस में भरती करवाने की बात आई तो तौफीक पटेल आज और कल पर टालता रहा पीडित मुंबई के मांडवी पोस्ट आफिस में कार्यरत है और यहीं से आरोपी पुलिस कर्मी तौफीक पटेल से पहचान हुई थी।
पीडित नें इस दौरान तौफीक पटेल से अपने पैसे मांगने शुरू किए तौफीक पटेल ने साढे चार लाख के दो चेक दिए लेकिन दो के दोनों बाउंस होगए।पीडित ने कोर्ट में शिकायत की और उसके बाद कोर्ट ने आरोपी पुलिस कर्मी तौफीक पटेल के खिलाफ मुंबई के पायधूनी पुलिस थाने मे FIR दर्ज करने का आदेश दिया।पायधूनी पुलिस थाने नें धारा 420 के तहेत FIR दर्ज कर काला चौकी पुलिस थाने को भेज दिया चूंकि आरोपी नें अधिकतर पैसे काला चौकी में लिए इसलिए पुलिस ने काला चौकी को यह FIR भेज दी।
छानबीन में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी पुलिस कर्मी तौफीक पटेल अय्याशियां करता है और उसी अय्याशी में उसने यह सारे पैसे लुटा दिए अबतक पुलिस की जानकारी मे यह सामने आया है कि इसनें इसके अलावा और भी तीन लोगों को पुलिस भरती के नाम पर चूना लगाया हैं ।
पायधूनी पुलिस थाने के सीनियर पीआई सुनील कौलेकर नें कहा कि हमनें पहले भी आरोपी पुलिस कर्मी तौफीक पटेल के खिलाफ हुई शिकायत पर उसे ताकीद की थी । लेकिन उसकी आदतों मे किसी तरह का कोई सुधार नहीं हुआ इसलिए उसे पुलिस थाने की के अंदर ही ड्युटी पर तैनात किया गया था उसके बाद भी वह अपनी आदतों से बाज़ नहीं आया फ़िलहाल आरोपी सीक लीव पर है ।
(18)

1 comment
Saved as a favorite, І like your web site!