Bombay Leaks Desk
मुंबई:मुंबई के नागपाड़ा इलाके में जैराज गली में बड़ी आगा लग गयी घटना स्थल पर 8 फायर की गाड़ियां ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पलिया।प्रभाग समिति की चेयरमैन शाहीना रिज़वान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्ला जी स्ट्रीट के पीछे जैराज गली में मौजूद आयशा होटल में तकरीबन डेढ़ बजे के आस पास आग लग गयी जिसके बाद फायर विभाग ने 1 घंटे मेहनत की और आग पर काबू पा लिया गया।शाहीना ने कहा कि होटल में गैस के सेलेंडर की वजह से फायर सेफ्टी के नियमों को ताक पर रख कर सेफ्टी के नियमों का उल्लघन करने में होटल वाले इस इलाके में सब से ज़्यादा हैं।हालाँकि सम्बंधित विभाग सेफ्टी के नियमों का पालन करने की लगातार हिदायत देता है लेकिन होटल मालिकान इसे नज़र अंदाज़ करते हैं जिसकी वजह से इस तरह के हादसे होते हैं।हालाँकि अबतक कोई जनी नुकसान नहीं हुआ लेकिन करोड़ो की सम्पत्ति जल कर खाक होगयी है।फ़िलहाल फायर विभाग इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आग लगने की असल वजह क्या है।
(25)