
शाहिद अंसारी
मुंबई:मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रिपन गेस्ट हाउस में गुजरात से आये 30 वर्षी मयूर पटेल नाम के एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है।वह दक्षिण मुम्बई के नागपाड़ा इलाके में स्तिथ रिपन गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था।पुलिस की छान बीन में ओटा चला की वह वलसाड में ही किसी कंपनी में नौकरी करता है और 3 मई की रात को बलसाड से आकर होटल में रुका और 4 मई को दोपहर को उसकी बॉडी होटल के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली।
नागपाड़ा पुलिस थाने के सीनियर पीआई शिवाजी कदम ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना स्थल से एक डायरी मिली है जिसमें उसने अपनी पत्नी के बारे में लिखा है की मैं तुम से बहुत प्यार करता हूँ तुम किसी पैसे वाले से शादी कर लेना।हालाँकि डायरी में मिली लिखावट काफी पहले की लगती है।प्राथमिक जानकारी में इस बात का पता चला है की यह मामला आर्थिक तंगी का लग रहा है।पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए नायर हॉस्पिटल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।
(22)
1 comment
please share