शाहिद अंसारी
मुंबई : मुबंई के कुलाबा इलाके में पुलिस क्वाटर्स के ऊपर मौजूद एक हजार लीटर की पानी की टंकी का वजन बिल्डिंग बरदाश्त नही करसकी जिसकी वजह से टंकी के गिरने से छत का एक हिस्सा जमीन पर गिर गया हालांकि उस वक्त वहां पर मौजूद लोगों ने तो किसी तरह से भाग कर अपनी जांन बचाने मे कामयाब होगए लेकिन पार्किंग में खडी गाडियों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा हैं आज शाम 6 बजे के आस पास यह हादसा हुआ जिसके बाद बिल्डिंग में रहने वाले 160 पुलिस कर्मियों के परिवार वालों मे खौफ का माहौल है क्योंकि बिल्डिंग की हालत बहुत ही जरजर है बिल्डिंग की हालत देख इसे खतरनाक घोषित किया गया और इसकी मरम्मत के लिए पिछले साल तीन करोड रूपए का बजट भी पास हुआ लेकिन संबंधित विभाग PWD के सर पर अबतक जूं तक नहीं रेंगी |
(8)
