
गुटखे का गोरख धंधा करने वाल रऊफ
शाहिद अंसारी
मुंबई : मुंबई के दबंग सीनियर पीआई संजय वसवत के कार्यक्षेत्र में गुटखे के 3 गोदाम हैं हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह सारे गोदाम नागपाड़ा पुलिस थाने से कुछ ही मिनटों के फासले पर हैं लेकिन दबंग को इसकी कानो कान खबर नहीं या खबर होते हुए भी दबंग गुटखे का यह गोरख धंधा करने वाले को खुलेआम छूट दे रखी है। भले ही सरकार ने गुटखे पर पाबंदी लगाई हो लेकिन दबंग के इस इलाके में न सरकारी नियम चलते हैं और न ही कानून। यहां चलता है तो बस दबंग का अपना सिक्का जिसकी वजह से गुटखे का गोरख धंधा करने वाले धड़ल्ले से इसका व्यापार कर रहे हैं क्योंकि दबंग इसके लिए अपनी आंख और कान बंद कर रखे हैं।
दरअसल मुंबई के टोल नाकों से बड़ी गाड़ियों में गुटखा आता है और बड़े गोदाम से छोटे गोदम तक पहुंचने के लिए प्राइवट कार और टैंपो के ज़रिए पहुंचाए जाते है जहां से मोटर साइकल के ज़रिए इलाके की दुकानों में सप्लाई किया जाता है। दबंग के इलाके में गुटखे का गोरख धंधा रऊफ नाम का व्यक्ति करता है और गुटखे के इस गोरख धंधे से हर महीने करोड़ों का टर्नओवर होता है और इसका खासा हिस्सा दबंग के पुलिस थाने मे पहुंचता है इसी लिए दबंग उन पर पूरी तरह से मेहरबान हैं।
(85)