कौशाम्बी : नगरपंचायत सराय अकिल के फकीराबाद मुहल्ले में स्थित तलाब को लगी भूमाफियों कि नज़र गाटा संख्या 426 लगभग 7 बीघा राजस्व अभिलेख में तलाब दर्ज हैं जो सड़क के किनारे स्थित हैं।ज़मीन कि करोंडों की कीमत होने की वजह से भूमाफियाओं अपनी जागीर समझ कर तालाब का अधिकतक हिस्सा अपने कब्ज़े मे ले रखा था आलम यह है कि सरकारी ज़मीन भूमाफियाओं ने अपना कब्ज़ा दिखाते हुए रजिस्ट्रेशन तक करवा लिया है जिसकी वजह से तलाब में से मात्र कुछ ही ज़मीन बची हैं।
बताते चलें कि नगर पंचायत सराय अकिल में मछली पालन के लिये इस तलाब को नगर के ही एक व्यक्ति ने साठ-गांठ अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्रेशन करा दिया गया।इस बात की भनक जैसे ही लोगों को हुई लोगों के होश उड़ गये कई बार जिला प्रशासन से शिकयत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और लोगों के हाथ केवल नाकामी लगी।यह तलाब जो कभी बनियों के तलाब के नाम से महशूर था आज अपने अस्तित्व के लिये ही भूमाफियाओं से लड़ रहा हैं।इसी कार्रवाई अभियान में मंहगांव इलाके में भी 32 बीघा ज़मीन जिस पर तकरीबन 20 सालों से कब्ज़ा था उसे भी खाली कराया गया है और मामले में भूमाफिया के खिलाफ़ स्थानी पुलिस थाने चरवा में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
दबंग एसडीएमस चायल अश्विनी कुमार ने कहा कि उनके कार्यक्षेत्र के भूमाफियाओं के लिए यह चुनौती दी जा रही है कि सरकारी ज़मीन या ग्राम पंचायत की ज़मीन पर जिस किसी ने भी नाजेज़ तरीके से कब्ज़ा किया है वह उसे स्वंय हैंड ओवर कर दे नहीं तो पकड़े जाने पर जगह तो ज़ब्त की जाएगी और साथ में कार्रवाई भी की जाएगी।
(13)