
Bombay Leaks Desk
कौशाम्बी: डीएम कौशाम्बी मनीष कुमार वर्मा के आदेश के बाद शनिवार को कौशाम्बी ज़िले में ऐंटी भूमाफिया टीम के ज़रिए हुई कार्रवाई के बाद ज़िले में हड़कंप मच गया कई भू माफिया जिन्होंने करोड़ों की सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा किया था वह अब कार्रवाई के डर से फ़रार हो चुके हैं।कौशाम्बी के तीनों तहसीलों में मंझनपुर , सिराथू , चायल में एसडीएम की मौजूदगी में ऐंटी भूमाफिया टीम के ज़रिए कार्रवाई अभियान चलाया गया।दबंग एसडीएम चायल और नाएब तहसीलदार चायल ने हायर सेकेंडरी स्कूल महगांव के ज़रिए करोड़ों रूपए की सरकारी ज़मीन जो कि 32 बीघा बताई जा रही है उस पर गैर कानूनी तरीके से कब्ज़ा जमाए हुए था जिसे तुरंत खाली कर कर उसकी हदबंदी कर दी गई है।यह जगह तालाब की थी और इसे पाट कर फसल उगाई जा रही थी।जल्द ही इस मामले में महँगाव बालिका इण्टर कालेज के प्रबंधक के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज होगी जिन्होंने सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर के उसे अपने स्कूल के नाम करलिया।दबंग एसडीएम अश्वनी कुमार बात चीत मे बताया कि हमने ज़मीन को कब्ज़ा से मुक्त कराया और जल्द ही कार्रवाई के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।वहीं एसडीएमस सिराथू के ज़रिए सेलरहा पक्षिम में 3 बीघा तालाब से अवैध कब्ज़ा हटाया गया जबकि एसडीएम मंझनपुर द्वारा पूरब शरीरा मे दस्सू का पुरवा में 25 बीघा ज़मीन जो कि तालाबी जगह थी जिसी मौजूदा कीमत एक करोड़ के आस पास थी उसे खाली कराया गया।भू माफियाओं के ज़रिए इस तरह से अवैध कब्ज़े को लेकर डीएम ने जिले में संबंधित कार्यालय को यह आदेश जारी किया कि वह किसी भी जगह के रजिस्ट्रेशन करने से पहले उसके कागज़ात की बारीकी से पड़ताल करें कहीं भूमाफिया ग्राम पंचायत की जगह को अवैध रूप से रजिस्ट्रेशन तो नहीं करा रहे हैं और इस सौदेबाज़ी में कहीं भूमाफिया तो शामिल नहीं।जांच में अगर जालसाज़ी पाई गई तो उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करें।कार्रवाई के बाद हुई बैठक में डीएम कौशाम्बी ने हर तहसील के एसडीएम और ऐंटी भूमाफिया टीम को इस अभियान पर सख्ती से अमल करने के लिए कहा है।
(86)