बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री को चलती ट्रेन से फेंकने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।यहां एक शख्स ने पुणे से मुंबई जा रही ट्रेन से महिला को नीचे फेंक दिया।यह घटना छह अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई में ट्रेनों पर लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है।कभी ट्रेनों में झुंड बनाकर अपराध को अंजाम दिया जा रहा तो कभी महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में मुंबई में चलती ट्रेन में महिला के साथ लूट के बाद उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया।जिसके बाद दादर जीआरपी ने चलती ट्रेन से बैग छीनने के प्रयास में महिला को ट्रेन से धकेलने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 6 अगस्त को हुई, जब महिला यात्री पुणे से सीएसएमटी उद्यान एक्सप्रेस में आ रही थी। ट्रेन जब रात 8:30 बजे के करीब दादर स्टेशन पहुंची, तब गार्ड केबिन से सटे महिला आरक्षित कोच में आरोपी चढ़ा। जीआरपी के अनुसार, ट्रेन स्टेशन से रवाना होने के बाद आरोपी पीड़ित महिला से छेड़छाड़ करने लगा और बैग छीनने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर उसे हत्या के इरादे से आरोपी ने दरवाजे के बाहर धकेल दिया। इससे महिला को चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया।बताया जा रहा है कि पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस के महिला कंपार्टमेंट में एक शख्स ने दादर रेलवे स्टेशन पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।गनीमत रही कि महिला जिंदा बच गई।पीड़िता (29) ने पुलिस को बताया कि एक शख्स ने उस पर हमला किया और जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चलती ट्रेन से फेंक दिया।पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते रविवार की रात 8.30 बजे की है।
पीड़ित महिला ने सोमवार को दादर जीआरपी स्टेशन आकर मामला दर्ज कराया। बहरहाल, जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चश्मदीदों से बातचीत की। आरोपी पर महिला का शील भंग करने, हत्या का प्रयास और लूट की कोशिश में चोट पहुंचाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। मुंबई में ट्रेन में किसी महिला यात्री से बदसलूकी की हाल-फिलहाल में यह तीसरी घटना है।बता दें कि जयपुर मुंबई एक्सप्रेस में भी कुछ दिन पहले ही एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने अपनी राइफल से अपने सीनियर टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फ़िलहाल इस मामले में आरोपी चेतन सिंह को अदालत में पुलिस हिरासात में भेजा हुआ है। जहां पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।
Post View : 68757