CM Launches BMC Participate Mumbai – मुंबई के समग्र विकास, सामाजिक सुधारों और नागरिक सेवाओं को जन-भागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के महत्वाकांक्षी डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘पार्टिसिपेट मुंबई’ (Participate Mumbai) का आधिकारिक शुभारंभ किया है। यह प्लेटफॉर्म उद्योग जगत, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), विषय विशेषज्ञों और आम नागरिकों को नगर निगम के साथ मिलकर शहर के विकास कार्यों में सीधे भागीदार बनने का अवसर प्रदान करेगा। बीएमसी ने इस पहल के तहत शिक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण और उद्यानों के सौंदर्यीकरण से जुड़े लगभग 189 करोड़ रुपये के शुरुआती प्रोजेक्ट्स को चिन्हित किया है, जिन्हें कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड और विशेषज्ञ साझेदारी के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
CM Launches BMC Participate Mumbai – केवल फंड जुटाने का जरिया नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का तंत्र: मुख्यमंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ‘पार्टिसिपेट मुंबई’ केवल सीएसआर फंड जुटाने का औपचारिक माध्यम नहीं है, बल्कि यह सरकार, नगर निगम, निजी क्षेत्र और नागरिक समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला तंत्र है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक सरकारी प्रशासनिक प्रक्रियाओं की अपनी सीमाएं होती हैं; ऐसे में जब सरकारी मशीनरी के साथ निजी क्षेत्र की दक्षता और सामाजिक संस्थाओं का जमीनी अनुभव जुड़ता है, तो परिणाम कहीं अधिक प्रभावी होते हैं। इस मंच के जरिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए पारदर्शी और परिणामोन्मुखी योजनाएं लागू की जाएंगी।
CM Launches BMC Participate Mumbai – स्लम इलाकों में बाल कुपोषण पर गंभीर चिंता, कॉर्पोरेट जगत से लक्षित हस्तक्षेप की अपील
मुख्यमंत्री ने मुंबई के स्लम और आर्थिक रूप से कमजोर पॉकेट्स में बच्चों के बीच कुपोषण (Malnutrition), स्टंटिंग और वेस्टिंग की निरंतर समस्या पर विशेष चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बीएमसी ने बड़े बुनियादी ढांचागत प्रोजेक्ट्स में उल्लेखनीय कार्य किया है, लेकिन अब शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में लक्षित हस्तक्षेप की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने सीएसआर पार्टनर्स से अपील की कि वे झुग्गी बस्तियों में बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए आगे आएं, क्योंकि बचपन में सही पोषण ही अगली पीढ़ी के बौद्धिक विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता की मजबूत नींव रखता है।
CM Launches BMC Participate Mumbai – ‘समग्र’ संस्था के साथ एमओयू, बिल्डिंग प्लान में एआई के इस्तेमाल पर जोर
नागरिक सेवा वितरण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए बीएमसी ने गवर्नेंस संगठन ‘समग्र’ (Samagra) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर ने मुंबई में 10 नए नागरिक सुविधा केंद्र विकसित करने के लिए 25 करोड़ रुपये के सीएसआर योगदान की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बीएमसी के बिल्डिंग प्रपोजल विभाग में लागू किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि निर्माण योजनाओं की जांच में मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम किया जाना चाहिए, जिससे मुंबई में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिले और दशकों पुरानी कार्यशैली में आधुनिक बदलाव आ सके।
Post View : 44575






























