Ashmita Chaliha Wins Korea Masters – भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने साउथ कोरिया के इंचेयोन में आयोजित कोरिया मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। असम की रहने वाली 26 वर्षीय अश्मिता ने महिला एकल के फाइनल मुकाबले में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हान कियान शी को शानदार वापसी करते हुए हरा दिया। इस जीत के साथ ही अश्मिता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
Ashmita Chaliha Wins Korea Masters – पहला गेम हारने के बाद की दमदार वापसी
मुकाबले की शुरुआत में चीनी खिलाड़ी हान कियान शी ने अपना दबदबा बनाते हुए पहला गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, असमिया शटलर ने हार नहीं मानी और दूसरे गेम से कोर्ट की हवा और ड्रिफ्ट की परिस्थितियों के अनुकूल ढलते हुए आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने दूसरे गेम में 21-14 से बराबरी की और फिर निर्णायक तीसरे गेम में भी अपनी लय बरकरार रखते हुए 21-14 से जीत दर्ज कर मैच 53 मिनट में समाप्त कर दिया।
Ashmita Chaliha Wins Korea Masters – घुटने की सर्जरी के बाद हासिल की बड़ी उपलब्धि
अश्मिता के लिए यह ऐतिहासिक जीत बेहद खास है, क्योंकि वे घुटने की गंभीर चोट के बाद वापसी कर रही थीं। अगस्त 2024 में इसी मैदान पर खेलते समय उनके दाएं घुटने में लिगामेंट टियर हो गया था, जिसके बाद उन्हें तीन महीने तक कोर्ट से दूर रहना पड़ा और सर्जरी करानी पड़ी थी। राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र गुवाहाटी में कोच पार्क ताए-संग के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहीं अश्मिता ने इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की हिना अकेची को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
Ashmita Chaliha Wins Korea Masters – साइना और सिंधु के क्लब में हुईं शामिल
यह अश्मिता के करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ (BWF) वर्ल्ड टूर खिताब है। इस उपलब्धि के साथ ही वे साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसी दिग्गज खिलाड़ियों के साथ सुपर 300 या उससे उच्च स्तर का अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गई हैं। विश्व रैंकिंग में 50वें स्थान पर मौजूद अश्मिता की इस जीत से भारत के खाते में लगातार तीसरे सप्ताह बीडब्ल्यूएफ खिताब आया है।
Post View : 54325






























