Agni-4 Ballistic Missile- भारत ने अपनी सामरिक सुरक्षा और रक्षा तैयारियों को और अधिक मजबूत करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से ‘अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल’ (Agni-4 Ballistic Missile) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस प्रक्षेपण ने मिसाइल प्रणाली की विश्वसनीयता और भारत की न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता (Minimum Deterrence) को पुनः सिद्ध किया है।
Agni-4 Ballistic Missile – अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण
रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का यह सफल परीक्षण 6 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ। एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर से किए गए इस परीक्षण के दौरान ‘अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल’ ने अपने निर्धारित उड़ान पथ को पूरी सटीकता के साथ पूरा किया। इस दौरान प्रणाली से जुड़े सभी तकनीकी और परिचालन मानकों (Operational and Technical Parameters) का गहनता से सत्यापन किया गया।
Agni-4 Ballistic Missile- सामरिक बल कमान (SFC) के तत्वावधान में हुआ आयोजन
इस प्रक्षेपण का आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों की सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command – SFC) के तत्वावधान में किया गया था। यह परीक्षण सशस्त्र बलों के नियमित प्रशिक्षण और परिचालन तत्परता का हिस्सा था, जिसने ‘अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल’ की परिचालन तत्परता और इसके उन्नत नियंत्रण प्रणालियों की प्रभावशीलता को एक बार फिर स्थापित किया है।
Agni-4 Ballistic Missile- भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता में इजाफा
स्वदेशी रूप से विकसित ‘अग्नि -4 बैलिस्टिक मिसाइल’ आधुनिक एविओनिक्स, अति-सटीक नेविगेशन और उन्नत प्रणालियों से लैस है। इसका सफल परीक्षण न केवल भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता को सशक्त बनाता है, बल्कि रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता और वैज्ञानिक उत्कृष्टता को भी प्रदर्शित करता है।
Post View : 46854






























