
आरोपी वीआईपी रियलटर्स कंपनी का मालिक ओम प्रकाश सिंह और विक्रम सिंह
शाहिद अंसारी
थाणे : भयंदर पुलिस थाने ने वीआईपी रियलटर्स कंपनी के मालिक ओम प्रकाश सिंह ( 50 साल ) और उसके बेटे विक्रम सिंह ( 30 साल ) के खिलाफ़ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है । शिकायतकर्ता पूजा चौधरी और उनके पती अभिराम कामत की शिकायत पर भयंदर पुलिस थाने ने आईपीसी की धारा 420 के तहेत मामला दर्ज किया है।
पीड़िता पूजा ने बताया कि जून 2012 में उन्होंने भयंदर के रायगांव उत्तम इलाके में एक बिल्डिंग में घर बुक किया था। इसके लिए उन्होंने 5 लाख रूपए के चेक और 3 लाक रूपए कैश अदा किए थे। वीआईपी रियलटर्स कंपनी ने दिसंबर 2013 तक उन्हें घर देने के लिए कहा लेकिन 6 साल बीत जाने के बाद न बिल्डिंग बनी न घर मिला।
पूजा ने इस मामले में थाने ग्रामीण एसपी महेश पाटिल की दहलीज़ पर दस्तक देते हुए मदद की गुहार लगाई। महेश पाटिल ने इस मामले में स्थानी पुलिस थाने को तुरंत कार्रवाई करने के का आदेश दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि पूजा के साथ धोखा धड़ी हुई है जिसके बाद पुलिस ने बिल्डर ओम प्रकाश सिहं और उसके बेटे विक्रम सिंह के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है।
इस मामले में भयंदर पुलिस थाने के सीनियर पीआई राजेंद्र कांबले ने कहा कि हमने शिकायतकर्ता की शिकायत पर वीआईपी रियलटर्स कंपनी के मालिक ओम प्रकाश सिहं और उसके बेटे विक्रम सिंह के खिलाफ़ धोखाधड़ी का ममाला दर्ज किया है फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Post View : 250































