
Best use of waste water प्रोजेक्ट
शाहिद अंसारी
मुंबई:महाराष्ट्र के कई इलाके सूखे से जूझ रहे हैं हर शख्स पानी बचाने के लिए एक दूसरे से अपील कर रहा ऐसे में मुंबई के एक होटल वाले ने ना सिर्फ़ पानी बचाने का एक नया तरीका ईजाद किया बल्कि होटल में आने वालों ग्राहकों से भी पानी बचानी की अपील कर रहा है।मुबंई के भाईखला इलाके मे ग्लोरिया चर्च के सामने ग्लोरिया रेस्टॉरेंट के मालिक अब्बास भाई ने पानी बचाने को लेकर एक नया तीरका ढूंढा है Best use of waste water नाम के इस प्रोजेक्ट से रोज़ाना मुंबई मे लाखों लीटर पानी की बचत हो सकती है।अब्बास भाई का कहना है कि इस तरीके से पानी की बचत तो होगी ही उसके साथ साथ जो पानी बहा दिया जाता है उसको साफ करके वापस से इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
उन्होंने देखा कि होटल मे पानी पीने वाले अक्सर कुछ पानी गिलास में छोड़ देते हैं गिलास में बचा हुआ पानी होटल वाले फेक देते हैं क्योंकि उसका कोई इस्तेमाल नहीं होता।इस तरह से रोज़ाना बड़ी मात्रा में गिलास में बचा हुआ पानी फेक दिया जाता है।अब्बस भाई ने एक ऐसा उपकरण तय्यार किया जिसमें गिलास में बचा हुआ पानी स्टोर किया जाता है उसके साथ साथ पानी पीने के बाद किसी भी गिलास को धुलने के बाद जो पानी बहा दिया जाता है उसे भी उसमें जमा किया जिसके बाद वह पानी फिलटर होकर एक पाइप के सहारे से दूसरी जगह निकलता है।उस दूसरी जगह पर उसी पानी से बरतन धुलने का काम लिया जाता है।चूंकि बरतन को पानी से कई बार धुला जाता है इसलिए पहले चरण में बरतन को साफ करने के लिए इस बचाए गए पानी का इस्तेमाल किया जाता है उसके बाद बरतन को रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले पानी से धुला जाता है।इस तरह से इस पानी को जिसे बहा दिया जाता था अब उसका सही इस्तेमाल किया जाने लगा।और रोजाना बरबाद होने वाले पानी का सही इस्तेमाल किया जाने लगा।

पानी की बरबादी ना की जाए इस बात को देखते हुए अब्बास भाई ने अपनी होटल की वाश बेसिन के ठीक सामने जहां कभी कांच लगा होता था वहां पानी बचाने का पोस्टर लगाया है ताकि हर हाथ धोने वाले ग्राहक की उसपर नज़र पड़े और वह भी पानी बचाने की इस मुहिम में उनके साथ शामिल हो।चूंकि स्टेशन और चर्च और कई स्कूल के पास होने की वजह से पानी पीने वालों की तादाद खासी रहती है इसलिए उन्होंने लोगों की ज़रूरत को देखते हुए होटल के बाहर ही रोज़ाना ठंडे पानी से भरे गिलास रखते हैं ताकि हर आने जाने वाले लोग अपनी प्यास बुझा सकें।Bombayleaks से बात करते हुए अब्बास भाई ने कहा कि उनके इस तरीके को अगर हर होटल वाले अपनाते हैं तो रोज़ाना लाखों लीटर पानी सिर्फ मुंबई में बचाया जासकता है।इस प्रोजेक्ट की कीमत मात्र दस हज़ार रूपए है और यह बिना एलेक्ट्रिक के उपयोग किया जाता है।
इस सस्ते प्रोजेक्ट को देखते हुए बीएमसी प्रभाग समिती की चेयरमैन शाहाना रिज़वान खान ने कहा कि होटल मालिकान को इस प्रोजेक्ट के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही सस्ता और आसान है इसके लिए कोई बड़ी जगह की भी ज़रूरत नहीं है।इसलिए अगर हर होटल वाले पानी बचाने की इस मुहिम में शामिल होकर यह पहेल करते हैं तो यकीनन मुंबई में पानी की दिक्कत दूर करने में आसानी होगी और लाखों लीटर पानी बरबाद होने से बचाया जा सकता है।
Post View : 13































