Pune Spiritual Guru Arrested – महाराष्ट्र के पुणे शहर से कथित धर्म और आध्यात्मिकता की आड़ में युवतियों को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोंढवा पुलिस ने खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक गुरु बताने वाले 23 वर्षीय युवक दिव्य जितेंद्र परमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक युवती को धार्मिक व आध्यात्मिक मार्गदर्शन के बहाने अपने प्रभाव में लेकर उससे अर्धनग्न तस्वीरों की मांग करने और मानसिक दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है।
Pune Spiritual Guru Arrested – सोशल मीडिया पर बनाया आध्यात्मिक गुरु का मुखौटा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दिव्य परमार ने कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई के दौरान ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धार्मिक व मोटिवेशनल कंटेंट पोस्ट करना शुरू किया था। खुद को आध्यात्मिक गुरु और जीवन मार्गदर्शक (लाइफ कोच) के रूप में प्रचारित कर उसने बड़ी संख्या में युवाओं और युवतियों को अपने फॉलोअर्स के रूप में जोड़ा। इसके बाद वह पर्सनल काउंसलिंग और आध्यात्मिक सत्रों के नाम पर निजी बातचीत शुरू करता था।
Pune Spiritual Guru Arrested – आध्यात्मिक साधना के नाम पर युवती से की आपत्तिजनक मांग
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले उसे धर्म और सकारात्मक ऊर्जा का पाठ पढ़ाया और फिर कथित आध्यात्मिक ऊर्जा जांच व साधना के बहाने उससे निजी और अर्धनग्न तस्वीरें भेजने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती को जब आरोपी की दुर्भावनापूर्ण मंशा का अहसास हुआ, तो उसने तस्वीरें भेजने से इनकार किया। इसके बाद आरोपी द्वारा मानसिक उत्पीड़न किए जाने पर पीड़िता ने सीधे कोंढवा पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
Pune Spiritual Guru Arrested – डिजिटल सबूत जब्त, अन्य पीड़ितों की तलाश में जुटी पुलिस
कोंढवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिव्य परमार को हिरासत में ले लिया और उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप व सोशल मीडिया अकाउंट्स जब्त कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम द्वारा आरोपी के डिजिटल डेटा और चैट हिस्ट्री की गहन जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने आध्यात्मिक प्रभाव का दुरुपयोग कर कई अन्य युवतियों के साथ भी इस तरह की धोखाधड़ी और शोषण की कोशिश की हो सकती है। पुलिस ने मामले की विस्तृत पड़ताल शुरू कर दी है।
Post View : 65439






























