दिनेश गायकवाड उर्फ़ कड़िया उर्फ जूनियर हाजी मस्तान
मुंबई : अरब सागर में अवैध तेल की तस्करी को लेकर मुंबई पुलिस और संबंधित एजेंसियां इन दिनों तफ्तीश में जुटी हुई हैं अरब सागर से सम्बंधित थाना येलो गेट के अंतर्गत इस अवैध गतिविधी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है ताज़ा जानकारी में यह बात सामने आई है की डी कंपनी भले ही पाकिस्तान में दम तोड़ते सुनाई दे रहा है लेकिन डी कंपनी के गुर्गे इन दिनों अरब सागर में सक्रिय हैं।
डी कंपनी का गुर्गा दिनेश गायकवाड उर्फ कड़ियां उर्फ जूनियर हाजी मस्तान इन दिनों अरब सागर में अपनी अवैध गतिविधियों के लिए फिर से सक्रिय होते दिखाई दे रहा है कड़िया न केवल तेल की तस्करी कर रहा ही बल्कि इसके साथ साथ कई अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
अरब सागर में होने वाली इस गतिविधि का संबंध सीधे सीधे पाकिस्तानी रास्ते से होकर पाकिस्तान से है जिस से एक बार फिर से एजेंसियों के कान खड़े हो चुके हैं महाराष्ट्र के पालघर जिले के केलवे गांव इन दिनों डी कंपनी की अवैध गतिविधियों का हब टाउन बना है यह इलाका समुंद्र तट से जुड़ा हुआ है इसलिए डी कंपनी के गुर्गों ने अब इस जगह का चयन किया है।
चूंकि मुंबई पुलिस की सख्ती होने के बाद तस्करों को मुंबई समुंद्री सीमा में हाथ पैर मारने में दिक्कतें पेश आ रही हैं इसी लिए तस्करों ने अब इस जगह का चयन कर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे है यहां से तेल तस्करी ,चोरी के तेल और ड्रग्स कार्टेल जैसी कई अवैध गतिविधी अंजाम दी जाती है।
Post View : 84718