बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के करीबियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।गिरफ्तार आप नेता के करीबी माने जाने वाले विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा आज ईडी के सामने पेश होंगे।ईडी ने गुरुवार को सर्वेश मिश्रा को नामित किया था, क्योंकि उन्होंने दिल्ली शराब नीति मामले की जांच के सिलसिले में सिंह की हिरासत की मांग की थी।केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक सर्वेश को संजय सिंह की ओर से एक करोड़ रुपये मिले थे।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने अब उनके दो करीबियों सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।सर्वेश और विवेक दोनों ही आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं।अब जांच एजेंसी दोनों को संजय सिंह के सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।मामले को अगर समझा जाये तो दिल्ली सरकार 2021-22 में नई शराब नीति लेकर आई थी।नई नीति में घोटाले के आरोप लगे थे।उप राज्यपाल ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।कई महीनों की जांच के बाद सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को इस साल फरवरी में गिरफ्तार किया था।बुधवार को ईडी ने इसी केस में संजय सिंह के यहां छापेमारी की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।कुछ दिन पूर्व ही ईडी ने सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी के यहां छापेमारी भी की थी। इस दौरान कुछ डॉक्यूमेंट्स और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।शराब घोटाले में आरोपी दिनेश अरोड़ा की गवाही के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। ईडी ने अपने चार्जशीट में आरोप लगाया था कि दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे।दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को भी करोड़ों रुपये देने का आरोप लगाया है।बीते गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन के लिए ईडी के रिमांड पर भेजा।कोर्ट में ईडी ने बताया ता कि संजय सिंह को दिनेश अरोड़ा ने उनके घर पर दो किश्तों में 2 करोड़ रुपये दिए थे।ईडी ने इस दौरान सर्वेश का नाम लिया।ईडी के वकील ने कहा था कि रिश्वत की रकम संजय सिंह के घर पर उनकी तरफ से सर्वेश्र मिश्रा ने ही ली थी।वही अब देखा जाए तो खबर है कि दिनेश अरोड़ा के दावों की जांच के लिए ईडी अब संजय सिंह को सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी के सामने बिठाकर तीनों से पूछताछ कर सकती है।जांच एजेंसी ईडी का दावा है कि संजय सिंह के पीए रहे विवेक त्यागी को आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी में हिस्सेदारी दिलाई गई थी।
Post View : 66541