बॉम्बे लीक्स , मुँबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शर्मनाक घटना सामने आई है।मुंबई के दक्षिण क्षेत्र में एक चलती टैक्सी में मानसिक रूप से अस्थिर नाबलिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने 14 साल लड़की से रेप करने के आरोप में टैक्सी चालक सहित दो लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान श्रीप्रकाश पांडे (29) और सलमान शेख (27) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पांडे एक टैक्सी चालक है जबकि शेख का दादर क्षेत्र में एक छोटा सा भोजनालय है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही लड़की सेंट स्टीफन चर्च से टैक्सी में बैठी तो ड्राइवर पांडे को समझ में आ गया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उन्होंने आगे बताया कि फिर ड्राइवर ने दादर गया और अपने दोस्त सलमान को टैक्सी में बैठाया। सलमान ने दादर और सांताक्रूज के बीच टैक्सी की पिछली सीट पर लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।इसके बाद आरोपियों ने लड़की को सांताक्रूज पर फेंक दिया। इसी बीच जब लड़की घर नहीं लौटी तो माता-पिता परेशान हो गए। उन्होंने उस रिश्तेदार को फोन किया जिसके घर लड़की जाने वाली थी। रिश्तेदार ने बताया कि वह उनके घर नहीं पहुंची। माता-पिता को टेंशन होने लगी। इसके बाद उन्होंने मालाबार हिल पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।कहा कि पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। वह उन्हें वकोला इलाके में मिली। अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा आपबीती बताने के बाद पुलिस को टैक्सी के पंजीकरण नंबर का पता चला और शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि एक अदालत ने दोनों आरोपियों को 25 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल टैक्सी ड्राइवर सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान श्रीप्रकाश पांडे (29) और सलमान शेख (27) के रूप में हुई है।
Post View : 87646