बॉम्बे लीक्स , मुंबई
कनाडाई पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह के भारत में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट पर बवाल मचा हुआ है। पहले boAt ने सिंगर शुभ से स्पॉन्सरशिप छीनी। जिसके बाद कैम्सी6 हुये शो को लेकर सिंगर को बड़ा झटका लगा है।गायक शुभ का मुंबई कॉन्सर्ट कैंसिल होने के बाद काफी नुकसान का अनुमान है। इस बारे में ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो (BookMyShow) ने जाकारी साझा करते हुए कहा कि सिंगल शुभनीत सिंह का भारत के लिए ‘स्टिल रोलिन’ टूर रद्द हो गया है।
गौरतलब है कि कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अपने गानों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले 26 साल के शुभनीत विवादों में घिर गए हैं।शुभनीत पर कनाडा-भारत के बीच बढ़ती टेंशन के बीच खालितानियों का समर्थन करने का आरोप लगा है, जिसके बाद उनका मुंबई में होने वाला एक बड़ा कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर भी सिंगर की जमकर आलोचना हो रही है।26 साल के शुभनीत पर आरोप लगा है कि वो अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करते हैं।बताया जा रहा है कि उन्होंने भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें इंडिया के मैप से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटते हुए दिखाया था। इस पोस्ट के बाद से ही वो विवादों में घिर गए हैं।भाजयुमो के सदस्यों ने हाल ही में शुभ के पोस्टर को फाड़ते हुए आरोप लगाया कि गायक शुभ अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करता है। शुभ का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें पंजाब, जम्मू और कश्मीर को छोड़कर भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया है, वो भी वायरल हो गया है, जिसने लोगों को और भी ज्यादा गुस्से में भर दिया है।दरअसल Boat (बोट) यह एक भारतीय कंपनी है! और इस कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इस कंपनी की शुरूआत सन 2013 में हुई थी। इस कंपनी के मालिक का नाम अमन गुप्ता है। BoAt कंपनी जो की लीगल नाम इमेजिन मार्केटिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।बता दे कि शुभनीत का इस महीने की आखिर में एक बड़ा शो होने वाला था, जिसके टिकट्स भी बिक चुके थे।लेकिन सिंगर पर लगे आरोप के बाद शो के स्पॉन्सर ‘बोट इंडिया’ ने अपना हाथ पीछे खींच लिया है।’बोट इंडिया’ ने अपने बयान में कहा कि वो अब पंजाबी सिंगर शुभनीत के इंडिया में होने वाले कॉन्सर्ट को स्पॉन्सर नहीं करेंगे।इंडिया में शुभनीत का कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया है।
Post View : 62551