
बॉम्बे लीक्स ,राजस्थान
राजस्थान में कांग्रेस सरकार में आपसी कलह एक बार फिर से नजर आ रही है। कांग्रेस सरकार के विधायक ने अपनी ही सरकार के मुखिया अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाल ही में कोटा में विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुंडन करवा कर पूरे राजस्थान का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा जिसमें खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के भ्रष्टाचार को समर्थन और खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं करने पर खेद जताया।
मुंडन कराने वाले कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि कोटा में रिवर फ्रंट के उद्घाटन पर आपको मेरी बधाई। आपका कोटा में स्वागत करने के स्थान पर मैंने अपने निवास पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गृहमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगवाने की घोषणा की है। प्रमोद जैन भाया के भ्रष्टाचार तो आप द्वारा प्रदान किया गया है। खुला समर्थन तथा खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं करने पर आपके संकल्प पर में खेद प्रकट करता हूँ। उल्लेखनीय है कि आज यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल समेत अन्य मंत्रियों ने कोटा रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया है। आपको बता दें कि सीएम गहलोत का मंगलवार को कोटा का प्रस्तावित दौरा था। जो किसी कारणवश अचानक रद्द हो गया है। अब सीएम गहलोत बुधवार को कोटा जाएंगे।’भाया’ के भ्रष्टाचार को किन ओर से प्रदान किया गया खुला समधन तथा ‘खान की झोपडियी’ गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं करने पर आपके संकल्प पर मैं खेद प्रकट करता हूं।लिखा कि गांधीवादी अशोक गहलोत को यह शोभा नहीं देता है। आपका ईमान मर चुका है। आपके ईमान के मरने पर मैं मुंडन करवा कर अपने केस आपको भेंट कर रहा हूँ। कृपया यह तुच्छ भेंट स्वीकार करें और महात्मा गांधी को याद कर उनके बतलाए गए सात पाप पर चिंतन करें। मुख्यमंत्री का यह पद स्थाई नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले विधायक भरत सिंह सीएम गहलोत को कई पत्र लिख चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके पत्र के जवाब नहीं दिए। विधायक का आरोप है कि खान मंत्री प्रमोद जैन भैया भ्रष्टाचार कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
Post View : 85966





























