बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई पुलिस ने एक 30 वर्षीय बांग्लादेशी युवक को मस्कट-ढाका विमान में फ्लाइट अटेंडेंट के साथ यौन उत्पीड़ने करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह घटना गुरुवार को तब घटी जब विस्तारा के विमान को कुछ देर के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया था। मामला मुंबई से होकर जाने वाली मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट का है।इस फ़्लाइट में महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ बताई जा रही है।बता दें कि पूरी घटना कतर एयरवेज की मुंबई-दोहा उड़ान संख्या QR557 का है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस को पहले जबरदस्ती गले लगाया और फिर किस करने की कोशिश की। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद दुलाल के रूप में हुई है, जो एक बांग्लादेशी नागरिक है। जब वह एयर होस्टेस से गलत व्यवहार कर रहा था तो अन्य यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की।तभी फ्लाइट कैप्टन भी बाहर आ गए। उन्होंने जब आरोपी को रोका तो वह लड़ने लगा। कैप्टन ने उसे रेड वार्निंग कार्ड दिया। यह कार्ड उस पैसेंजर को दिया जाता है जो कंट्रोल से बाहर हो जाता है।वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया, जोकि अब इस मामले को साहार पुलिस देख रही है। फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कई यात्रियों और खासकर महिलाओं के साथ अभद्रता के कई मामले लगातार सामने आते रहे हैं। कुछ मामले में कार्रवाई, कुछ घटना में समझौता और बाकी मामलों में कोई सुनवाई नहीं होने की बात सामने आई है। बुधवार (6 सितंबर) को एयर कनाडा की फ्लाइट में एक अजीबो-गरीब माहौल में दो महिला यात्रियों को उल्टी से सनी सीट पर बैठने से इनकार करने के बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट से नीचे उतार दिया था। वहीं, 21 अगस्त को माले से बैंगलूर आने वाली फ्लाइट में मालदीवप निवासी 51 साल के अकरम अहमद को एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी का मामले में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
Post View : 87649