
बॉम्बे लीक्स, दिल्ली
2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में मीटिंग करेंगे। मीटिंग से एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस ने दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करने की घोषणा कर दी।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली को लेकर लाए गए केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध करने का ऐलान किया है।कांग्रेस की तरफ से यह ऐलान तब किया गया है जब आज शाम को आम आदमी पार्टी की PAC की एक अहम बैठक होनी है। जिसमें इस अध्यादेश को लेकर चर्चा होगी। आप सांसद राघव चड्ढा ने इसे लेकर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। आज की पीएसी में AAP बेंगलुरु में होने वाली बैठक का हिस्सा बनने का फैसला ले सकती है।आम आदमी पार्टी की पीएसी बैठक के बाद सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “बैठक में विस्तार से हर पहलू पर चर्चा हुई। ये अध्यादेश राष्ट्र विरोधी है।जो भी देश से प्यार करता है वह इसके विरोध में खड़ा है।उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने देश भर की पार्टी से इसपर समर्थन मांगा।तमाम बड़ी पार्टियों ने केजरीवाल के आह्वान पर अपना समर्थन किया। आज कांग्रेस ने इस अध्यादेश पर अपना स्टैंड क्लीयर किया। हम कांग्रेस की इस फैसले का स्वागत करते हैं। कहा कि अब आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेगी।क्योंकि राष्ट्र विरोधी व्यक्ति ही इस अध्यादेश का समर्थन करेगा।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा- केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हम संसद में AAP का समर्थन करेंगे। कल बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता की मीटिंग में AAP भी शामिल होगी। वहीं शिरोमण अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने इसे अपवित्र गठबंधन करार दिया है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि दोनों पार्टियों का एक छिपा हुआ गठबंधन है। ये बार बार सामने आता रहता है। दरअसल उन्होंने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने ये बात कही।एसएडी नेता ने कहा, “आम आदमी पार्टी (AAP) का कांग्रेस के साथ अपवित्र गठबंधन एक बार फिर उजागर।दिल्ली में प्रशासनिक शक्तियों की समाप्ति पर अध्यादेश के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को कांग्रेस पार्टी का समर्थन दर्शाता है कि दोनों पार्टियां एक हैं और उनका एक छिपा हुआ गठबंधन है जो फिर से सामने आ गया है।दरअसल, आप ने पहले कहा था कि वह बेंगलुरु की बैठक में तभी शामिल होगी जब कांग्रेस संसद में दिल्ली अध्यादेश के विरोध में आप को अपना समर्थन देगी।
Post View : 78644





























