बॉम्बे लीक्स, मध्य प्रदेश
सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का दलित और आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा शासन में आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उनके अलावा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस घटना को अमानवीय बताया है।
गौरतलब है कि एमपी के सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब कर करने वाले बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,’ भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफरत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक भाजपा विधायक के करीबी द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ किया गया अमानवीय और घृणित कृत्य बेहद शर्मनाक है। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में भाजपा के 18 वर्षों के शासन के दौरान आदिवासियों पर अत्याचार के 30,400 मामले सामने आए हैं।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि भाजपा शासन में आदिवासी हितों के बारे में केवल खोखले दावे और खोखले शब्द हैं। सरकार आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के लिए वास्तविक कदम क्यों नहीं उठाती? दरअसल मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में जमकर सियासत हो रही है आरोपी प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वो बीजेपी विधायक का प्रतिनिधि बताया जा रहा है।जिसे लेकर पूरा विपक्ष सरकार पर हावी होता नजर आ रहा है। देशभर में इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। इस घटना पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर हमला बोला है। कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग की है। पूरे देश में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
Post View : 89462