
बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
शिवसेना बालासाब उद्धव ठाकरे पार्टी ने एनसीपी पर निशाना साधा है।शिवसेना ने शरद पवार को लेकर कहा है कि एनसीपी ने पवार के रिटायरमेंट की स्क्रिप्ट पहले से ही लिखी हुई थी।यही नही शिवसेना की तरफ से आरोप लगाया गया है कि एमसीपी के कई विधायकों के पाव भाजपा की तरफ है।कहा गया है कि अजीत पवार का भाजपा के साथ मिलकर सीएम बनना पहले से ही तय था।
शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा है- हम इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं कि पवार 1 मई यानी महाराष्ट्र दिवस पर रिटायर्ड होने की योजना बना रहे थे, लेकिन मुंबई में ‘वांचित बहुजन अघाड़ी’ की बैठक की वजह से उन्होंने 2 मई को इसकी घोषणा की।शिवसेना ने यह भी दावा किया है कि NCP में कइयों के एक पैर भाजपा में हैं। पार्टी को इस तरह से टूटते देखने की बजाय पवार ने सम्मान से रिटायरमेंट ले लिया। अगर ऐसा विचार पवार के मन में आया होगा तो इसमें गलत नहीं है। सामना में कहा गया है कि अजित पवार का अंतिम लक्ष्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना है।बता दे कि उद्धव गुट वाली शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में शरद पवार के इस्तीफे को प्लांड बताया गया है। संपादकीय में लिखा है- पवार ने अपना भाषण पहले से ही तैयार कर रखा था।NCP के कई नेताओं ने पवार के इस्तीफे के बाद उन्हें मनाने की कोशिशें कीं। पवार के पैरों पर गिर गए। उनसे कहा कि आपके बिना हम कौन? लेकिन इनमें से ही कई NCP नेता भाजपा में जाने की तैयारी कर चुके हैं। राज्य की राजनीति में कभी भी कोई भूकंप आ सकता है। ऐसे माहौल में पवार ने इस्तीफा देकर हलचल मचा दी है।शरद पवार की उम्र 80 साल से ज्यादा हो चुकी है। फिर भी वे राजनीति में एक्टिव हैं। पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उनके नाम से खड़ी है और चल रही है। पवार के इस्तीफे के बाद सभागृह में मौजूद लोग भावुक हो गए। उसमें जयंत पाटिल ने सही कहा कि आप ही पार्टी हैं।हम आपको देखकर ही राजनीति में आए और आपके नाम पर ही वोट मांगते हैं। आप ही नहीं रहेंगे तो हम पार्टी में क्यों रहें? हम भी इस्तीफा देते हैं। जयंत पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना व्यक्त की और यह सच है।बताना जरूरी है कि शरद पवार के NCP अध्यक्ष पद से इस्तीफे का पार्टी कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। इस पर पवार ने गुरुवार को कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि कार्यकर्ताओं से बिना बात किए ही मैंने इस्तीफा दे दिया। अब 5 मई को 15 सदस्यीय कमेटी जो फैसला लेगी, मुझे मंजूर होगा।वहीं शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने 17 अप्रैल को कहा था कि 15 दिन में महाराष्ट्र की राजनीति में दो बड़े विस्फोट होंगे। बयान के ठीक 16वें दिन यानी 2 मई को 12:45 बजे 82 साल के शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। पवार ने कहा था कि वो इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्हों
Post View : 58268






























