
बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के प्रचार का अंतिम दिन था।जिसके बाद प्रदेश के अंतिम दिन चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज प्रयागराज अतीक के गढ़ प्रयागराज पहुंचे।प्रयागराज में सीएम योगी ने प्रचार के दौरान अतीक अहमद का नाम लिये बिना माफिया राज पर बड़ा बयान दिया।सीएम योगी ने प्रयागराज में माफियाओं को अपना संदेश दिया है।योगी ने कहा कि प्रयागराज को पापाचार का शिकार बना दिया था, यह प्रकृति सबका हिसाब बराबर करके रख देती है।लेकिन प्रयागराज न्याय की धरती है।जो जैसा करता है वैसा ही भरता है।
गौरतलब है कि सीएम योगी यूपी में निकाय चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद यह योगी का पहला प्रयागराज दौरा है। उन्होंने अतीक के घर चकिया से 3 किलोमीटर दूर लुकरगंज में रैली की।योगी ने कहा, “हमने कभी जाति-धर्म के आधार पर पक्षपात नहीं किया। जो तुष्टिकरण करते थे, वही बंटवारा करते थे। हमने सशक्तिकरण पर जोर दिया। सबका साथ, सबका विकास को आगे बढ़ाया। आज परिवारवाद नहीं, UP राष्ट्रवाद की सोच के साथ बढ़ रहा है।प्रयागराज की धरती को कुछ लोगों ने अन्याय और अत्याचार का शिकार बना दिया था। पापाचार का शिकार बना दिया था। लेकिन, ये प्रकृति न किसी पर अत्याचार करती है, न सहती है। सबका हिसाब बराबर करके रख देती है।हमने कभी जाति-धर्म के आधार पर पक्षपात नहीं किया। जो तुष्टिकरण करते थे, वही बंटवारा करते थे। हमने सशक्तिकरण पर जोर दिया। सबका साथ, सबका विकास को आगे बढ़ाया। आज परिवारवाद नहीं, UP राष्ट्रवाद की सोच के साथ बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा, “आज हमारे नगर सेफ सिटी हो रहे हैं। आज युवाओं के हाथों में तमंचा नहीं है क्योंकि उन्हें तमंचे का दुष्परिणाम पता है। आज उनके हाथ में टैबलेट है और यह टैबलेट उसके टैलेंट को टेक्नोलॉजी से जोड़ेगा।उन्होंने कहा, “बीजेपी का मतलब सबका साथ, विकास और विश्वास है। हमारी सरकार में 4 करोड़ गरीबों को एक एक आवास मिल रहा है।लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। हमने किसी के साथ मत और मतभेद के आधार पर नहीं बांटा है।कहा, “हम माफिया की अवैध संपत्ति जब्त कर गरीबों को आवास देंगे। तुष्टिकरण को प्रोत्साहन करने वाले भेदभाव करते थे।आज यूपी परिवारवाद और जातिवाद की मानसिकता से ऊपर उठ चुका है।2017 से पहले का यूपी में त्योहार भय और आतंक से मनाएं जाते थे।लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। सभी जानते हैं कि तमंचे की कीमत क्या होती है। कुछ लोगों ने प्रयागराज के साथ अन्याय किया था।बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात की शुरुआत रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों से शुरू की। उन्होंने कहा, ”रामचरितमानस में संत तुलसीदास जी ने एक बात कही थी “करम-प्रधान बिस्व करि राखा, जो जस करई सो तस फल चाखा”। मुझे लगता है कि यह पंक्तियां आज भी उसी तरह प्रासंगिक हैं, जैसे मध्यकाल में थीं। जीवन के शाश्वत का संदेश देने वाले ये पंक्तियां हमारे कर्म प्रधान व्यवस्था को मार्गदर्शन करती हुई दिखाई देती है।
Post View : 58635































