बॉम्बे लीक्स,बिहार
पटना : लोकप्रिय गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मसले पर बिहार से पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।ऐसे में पंजाब में हुई कांग्रेस नेता मुसेवाला की हत्या को लेकर बिहार में सियासत तेज़ हो गई है।पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता की हत्या को लेकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को ज़िम्मेदार ठहराया है।पप्पू यादव बिहार से पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक है। पप्पू यादव ने केजरीवाल और सीएम मान को लेकर कहा है कि अब दोनों का इलाज जनता करेगी। मांग की है कि इस हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
पप्पू यादव ने कहा है अब इन दोनों सीएम की सुरक्षा पूरी तरह वापिस लेनी चाहिए ताकि जनता इन दोनों का सड़कों पर इलाज कर सके।देखा जाए तो पंजाब चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े होने लगे है।विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश में है।पंजाब की धरती पर फैला गायक की हत्या का खून बिहार की धरती से धधकने लगा है।जिसके बाद अब बिहार से पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को जवाबदेह बताते हुए जनता के हवाले करने का बयान जारी किया है।
पप्पू यादव ने कहा है कि पंजाब सीएम मान और अरविंद केजरीवाल की सभी सुरक्षा वापिस लेते हुए दोनों को जनता के सुपुर्द कर देना चाहिए।ताकि जनता उन्हें अपने हिसाब से गायक की हत्या का सबक सिखा सके।देखा जाए तो बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस से सांसद हैं। रंजीत रंजन को कांग्रेस ने फिर से राज्य सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाकर पेश किया है।हालांकि पप्पू यादव हर चुनावी अखाड़े में अकेले ही उतरते रहे हैं।
पूर्व सांसद पप्पू यादव अक्सर कांग्रेस से जुड़े मसलों पर बयान देते रहे हैं।हालांकि पंजाब में हुई कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बिहार के दूसरे राजनीतिक दलों से किसी बड़े नेता का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। बिहार कांग्रेस के नेताओं ने जरूर इस मसले पर अपने बयान जाए किये है।
लेकिन पप्पु यादव की आक्रामक भाषा विपक्षी पार्टी के लिए यह कोई नई बात नही है।वही बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा हटाए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है सुरक्षा हटने के महज 24 घन्टे के अंदर सिद्धू मूसेवाला की हत्या होना सरकार की जवाबदेही है।
Post View : 73643